Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की Suspense Thriller ने मारा यू-टर्न, बॉक्स ऑफिस पर जारी बंपर कमाई
Drishyam 3 Collecion Day 6: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 ने छठे दिन बंपर कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें

दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर छाई दृश्यम 3
छठे दिन कमाई में आया उछाल
मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त को हाल ही में रिलीज किया गया है। मौजूदा समय में मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और सस्पेंस से भरपूर अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर हर किसी की फेवरेट भी बन गई है।
आलम ये है कि कमर्शियल परफॉर्मेंस के मामले में दृश्यम 3 ने अपनी छाप छोड़ी है और उम्दा कलेक्शन करके दिखाया है। इसका अंदाजा आप दृश्यम 3 की रिलीज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कमाई की ताजी जानकारी के आधार पर लगा सकते हैं।
छठे दिन दृश्यम 3 ने किया कमाल
ओपनिंग वीकेंड तक 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर मोहनलाल की दृश्यम 3 ने ये साबित कर दिया था कि वीक डे में भी इसकी कमाई में कोई ज्यादा गिरावट नजर नहीं आएगी। बेशक सोमवार को इस सस्पेंस थ्रिलर के कलेक्शन में कटौती देखने को मिली, लेकिन मंगलवार को दृश्यम 3 ने धमाकेदार वापसी करते हुए मोटी रकम अपने नाम कर ली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के छठे दिन दृश्यम 3 ने करीब 8 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जोकि वर्किंग डे की तुलना में कमाई का एक अच्छा आंकड़ा है। इसके साथ ही अब मोहनलाल की दृश्यम 3 का कुल कलेक्शन 70 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इस तरह से दृश्यम 3 ने हिट होने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
खबरें और भी

भारत में शानदार कमाई के साथ-साथ ओवरसीज भी ऑडियंस को दृश्यम 3 काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस तरह से निर्देशक जीतू जोसेफ और मोहनलाल की जोड़ी ने दृश्यम की फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के दम पर एक बार फिर से फैंस के दिलों को जीत लिया है।
इस बॉलीवुड फिल्म पर भारी पड़ी दृश्यम 3
दरअसल दृश्यम 3 की रिलीज के एक दिन यानी 22 मई को हिंदी सिनेमा की लव स्टोरी ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसमें लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया। आलम ये रहा कि चांद मेरा दिल किसी भी तरह से मोहनलाल की दृश्यम 3 का मुकाबला नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस क्लैश में फिसड्डी साबित हुई।