Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    24 साल पहले आया था Aishwarya Rai का वो कल्ट आइटम सॉन्ग, आज भी DJ पर जमकर मचाता है धूम

    Updated: Wed, 13 May 2026 07:39 PM (IST)

    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का एक कल्ट आइटम सॉन्ग 24 साल पहले रिलीज किया गया था, जो आज भी शादी-पार्टियों में धूम मचाता है। ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ऐश्वर्या का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ऐश्वर्या राय का आइटम सॉन्ग था कमाल

    2. इस अभिनेता संग नजर आई थीं ऐश

    3. फिल्म से ज्यादा हिट हुआ था गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार रहती हैं। बेशक मौजूदा समय में ऐश एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने सुनहरे करियर में इतना कुछ हासिल किया है, जिसकी जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। आज हम आपको ऐश्वर्या राय के एक कल्ट आइटम सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दौर में सबसे चर्चित रहा था।

    उस गाने के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था। लेकिन, आइटम सॉन्ग में ऐश्वर्या राय के लटकों-झटकों ने हर किसी का ध्यान खींचा था। आज भी एक्ट्रेस का वह गाना शादी-पार्टियों में डीजे पर बजता है तो कदम अपने आप थिरकने लगते हैं।

    ऐश्वर्या राय का कल्ट आइटम सॉन्ग

    बतौर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हिंदी सिनेमा में कई शानदार मूवीज में काम कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इसके साथ ही वह कई आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आईं। जिसकी शुरुआत 24 साल पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर की मूवी शक्ति- द पावर से हुई।

    यह भी पढ़ें- रिलीज के लिए तरस रही हैं Suniel Shetty की 33 फिल्में, Aishwarya Rai संग बनते-बनते रह गई जोड़ी

    ishq kamina (1)

    साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली निर्देशक कृष्ण वामसी और निर्माता बोनी कपूर की शक्ति कमर्शियल तौर पर तो अधिक सफल नहीं हो सकी। लेकिन ऐश्वर्या राय के इश्क कमीना... (Ishq Kameena) को लेकर ये मूवी आज भी याद की जाती है।

    खबरें और भी

    ishqkamina

    अभिनेता शाह रुख खान संग ऐश्वर्या राय का इश्क कमीना गाना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर आइटम सॉन्ग्स में शुमार है। इस मूवी में ऐश ने अपने किलर डांस मूव्स से फैंस को हैरान किया था। शाह रुख उनकी कमाल की केमिस्ट्री भी सभी को काफी पसंद आई थी।

    इतना ही नहीं डीजे पर बेस्ट डांस के तौर पर इश्क कमीना को खूब बजाया जाता था। इतना ही नहीं मौजूदा समय में भी गीत आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय और शाह रुख खान के इस गाने को मशहूर सिंगर अल्का याग्निक और सोनू निगम ने अपनी-अपनी मधुर आवाज दी थी।

    गानों को लेकर हुआ था विवाद

    शक्ति फिल्म इश्क कमीना... गीत को लेकर उस समय काफी विवाद भी देखने को मिला था। गाने में कमीना शब्द को गाली बताकर इसका काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। बताया जाता है कि इस सॉन्ग में 40 से अधिक बार कमीना शब्द का उपयोग किया था। गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे।

    यह भी पढ़ें- 21 साल पुरानी फिल्म में Ameesha Patel ने ऐश्वर्या राय को किया था रिप्लेस? एक्ट्रेस बोलीं- मैं इंटेलिजेंट...