Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya Rai का हेयरस्टाइल देख फैंस ने की तौबा-तौबा, बोले- इन्होंने अपने रोलर्स क्यों नहीं निकाले

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 05:00 PM (IST)

    हाल ही में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इंटरनेशनल फैशन इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। हमेशा की तरह ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या राय के बालों को देख चौंक गए फैंस
    ऐश्वर्या राय के बालों को देख चौंक गए फैंस

    HighLights

    1. ऐश्वर्या राय ने अपने लुक से खींचा सबका ध्यान
    2. बेटी आराध्या भी साथ में आईं नजर
    3. ऐश्वर्या के बालों को देखकर लोगों ने किया कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय को हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस फैशन वीक में देखा गया। इस बार के पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) उनके साथ आलिया भट्ट ने भी हिस्सा लिया था। दोनों ही लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर। पिछले दिनों इवेंट से ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कैमरे पर आंख मारती नजर आई थीं।

    रेड कलर के लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा लिया था जोकि उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। अब इसी इवेंट से सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मां-बेटी ब्लैक और गोल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं।

    ऐश्वर्या राय के बालों का लोगों ने उड़ाया मजाक

    इस इवेंट में ऐश्वर्या काफी ज्यादा एक्साइटेड लगीं। पहले दिन के लिए उन्होंने लॉन्ग ब्लेजर कोट, ब्लैक हील्स और बोल्ड रेड लिप्स को चुना। इसके अलावा एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी उनकी अजीब सी हेयरस्टाइल। उन्होंने अपने बालों को दो हिस्सों में बांटा हुआ था जिसमें आंधे बाल ऊपर और आधे नीचे थे। ऊपर की ओर एक अजीब सा बो जैसा बना हुआ था।

    View this post on Instagram

    A post shared by 👸 Aishwarya Rai Bachchan (@aishwaryarai_only)

    यह भी पढ़ें: तलाक की अफवाह फैलाने वालों को Aishwarya Rai ने दिया अपने अंदाज में जवाब, वीडियो देख खुश हुए फैंस

    लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

    ऐश्वर्या के इस लुक को देखकर फैंस उनका मजाक उड़ा रहे और तरह-तरह के कमेंट कर रहे। एक व्यक्ति ने लिखा,“इन्होंने अपने हेयर रोलर्स क्यों नहीं उतारे? ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें उनकी मेकअप कुर्सी से अचानक उठा लिया गया।" एक अन्य ने कमेंट किया,"ऐश्वर्या को सबसे पहले अपना हेयर स्टाइलिस्ट बदलने की जरूरत है।" वहीं कुछ लोग उनका बचाव करते नजर आए कि एक्ट्रेस को ट्रोल ना किया जाए। उनका मानना है कि वीडियो उनके रैंप वॉक से पहले का है,इसलिए अभिनेत्री ने अपने बालों में पिन और रोलर्स लगा रखे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Paris Fashion Week 2024 में लाल परी बन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट ने मैटेलिक ड्रेस में किया धांसू डेब्यू