Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Fashion Week 2024 में लाल परी बन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट ने मैटेलिक ड्रेस में किया धांसू डेब्यू

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 09:56 AM (IST)

    बी-टाउन की दो सुंदरी बाला आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इंटरनेशनल फैशन इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) म ...और पढ़ें

    पेरिस फैशन वीक में छा गया ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट का लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पेरिस फैशन वीक में छा गया ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट का लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में किया डेब्यू
    2. रैम्प वॉक पर ब्यूटी क्वीन बन आलिया ने लूटी महफिल
    3. ऐश्वर्या राय ने अपने लुक से खींचा सबका ध्यान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) में अपनी खूबसूरती बिखेरी। दोनों ब्यूटी ब्रांड लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या राय कई बार इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। अब आलिया ने भी डेब्यू किया है।

    बीती शाम को प्लेस डे ल'ओपेरा में आयोजित पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया है। लोरिअल की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद यह उनका पहला रैम्प वॉक था। आलिया और ऐश्वर्या ने फैशन शो में अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली है।

    रैम्प वॉक पर आलिया का जलवा

    आलिया भट्ट ने फ्लेयर्ड ब्लैक कलर के पैंट के साथ स्ट्रैपलेस मैटेलिक टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था। उन्होंने हैवी स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खुले बाले से अपना लुक को पूरा किया। न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज में वह हुस्न की परी लग रही थीं। रैम्प वॉक पर आलिया भट्ट का कॉन्फिडेंस उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग रहा था।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने पति Ranbir Kapoor के पीछे छोड़ा था जासूस? कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

    लाल परी लगीं ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय कई सालों से पेरिस फैशन वीक पर अपना जादू चलाती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। जब पूर्व मिस वर्ल्ड रैम्प वॉक पर उतरीं तो किसी लाल परी से कम नहीं लग रही थीं। रेड कलर के लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा लिया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

    ऐश्वर्या राय ने नमस्ते कर लूटी महफिल

    बिना एक्सेसरी के भी वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल, विंग्ड आईलाइनर और रेप लिपस्टिक में उनका लुक देखने लायक था। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला उनका अंदाज था। अभिनेत्री ने रैम्प वॉक पर भारतीय परंपरा को बरकरार रखते हुए ऑडियंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। यह देख फैंस भी उनके कायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- आराध्या बच्चन ने छुए 62 साल के साउथ एक्टर के पैर, Aishwarya Rai Bachchan ने ऐसे किया रिएक्ट