विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajay Devgn Birthday: कभी पर्दे पर नहीं पहुंच पाईं अजय देवगन की ये 10 फिल्में, कुछ की तो शूटिंग भी हो गई पूरी

Published: Mon, 01 Apr 2024 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:22 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। एक्टर का ये साल बेहद खास ...और पढ़ें

अजय देवगन की ये फिल्में नहीं हुई रिलीज (Photo Credit: Instagram)
अजय देवगन की ये फिल्में नहीं हुई रिलीज (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. अजय देवगन की ये फिल्में नहीं हुई रिलीज
  2. एक्टर 2 अप्रैल को मनाएंगे 55वां जन्मदिन
  3. 'फूल और कांटे' से किया था डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अभी तक अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई है। 'सिंघम' ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। इंडस्ट्री में इतने समय गुजारने के बाद भी उनका स्टारडम वैसा का वैसा है।

आज भी दर्शक अजय देवगन की फिल्मों का काफी बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं और उन्हें खूब प्यार भी देते हैं। 10 अप्रैल को अजय की मैदान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, उनकी कई मूवीज ऐसी हैं, जो आज तक रिलीज नहीं हुई। चलिए जानते हैं अभिनेता की उन्हीं फिल्मों के बारे में।

यह भी पढ़ें: 'मैदान' के बाद Ajay Devgn के हाथ लगी एक और बायोपिक, इस शख्स की कहानी बताएंगे एक्टर

असर- द इम्पैक्ट

इस फिल्म में दिलीप कुमार, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा दिखाई देने वाली थीं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी और कुछ गाने भी रिकॉर्ड हो चुके थे, लेकिन बाद में किसी वजह से यह मूवी डिब्बाबंद हो गई।

सत्संग

आईएमबीडी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2013 में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्संग' को अर्जुन रामपाल ने साइन किया था, लेकिन लंबे समय तक स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई। इसके बाद इसे रोक दिया गया। फिर प्रकाश झा ने 2017 में फिल्म दोबारा शुरू की।

इस बार अजय देवगन और अमृता राव को साइन किया गया, लेकिन फिर यह मूवी नहीं बन पाई और बाद में प्रकाश झा ने किरदार में बदलाव कर बॉबी देओल के साथ इसे साइन करने का फैसला किया और लास्ट में यह 'आश्रम' बनकर सामने आई।

गुरु चेला

साल 1993 में अजय देवगन ने डेविड धवन निर्देशित राजीव कुमार की फिल्म 'गुरु चेला' साइन की थी। इस मूवी में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और मीनाक्षी शेषाद्रि भी दिखाई देने वाली थीं, लेकिन थोड़े समय के बाद राजीव और डेविड को एक-दूसरे के साथ कुछ पर्सनल प्रॉब्लम होने लगी थीं, जिसकी वजह से इस मूवी को भी बंद कर दिया गया।

कबीर और सूरज

साल 1995 में अजय देवगन राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कबीर और सूरज' में काम करने वाले थे। इसमें उनके साथ शाह रुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी और ओम पुरी समेत कई सितारे दिखाई देने वाले थे, लेकिन फिर किसी वजह से इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया।

खजाना

साल 1992 में 'खजाना' नाम की भी एक फिल्म को बंद कर दिया था, जिसमें संजय दत्त, मनीषा कोइराला, रवीना टंडन, अजय देवगन, परेश रावल और अनुपम खेर समेत कई सितारे दिखाई देने वाले थे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी राकेश रोशन थे।

गिरवी

90 के दौर में पूजा भट्ट के साथ अजय देवगन की फिल्म गिरवी की घोषणा थी, जिसे महेश भट्ट बनाने वाले थे। यह एक ऐसे शख्स की कहानी थी, जो बंधुआ मजदूर होता है और पैदा होने से पहले ही मां के गर्भ में उसे गिरवी रख दिया जाता है। यह 20 प्रतिशत शूट होने के बाद बंद हो गई थी। बाद में दोनों कलाकारों ने जख्म में साथ काम किया, जिसके लिए अजय ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

चाणक्य

निर्देशक नीरज पांड ने अजय देवगन के साथ 2018 में चाणक्य फिल्म की घोषणा की थी, मगर यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी और डब्बा बंद हो गई। हालांकि, 2022 में अजय ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वो और नीरज पांडे एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जो 16 जून, 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। 2023 में अजय की सिर्फ एक ही फिल्म भोला आई थी, जिसे उन्होंने खुद निर्देशित किया था। नीरज पांडे के साथ अजय की आने वाली फिल्म का शीर्षक औरों में कहां दम था, जिसमें तब्बू उनके साथ हैं।

नाम

अजय की करीब 20 साल पुरानी फिल्म नाम का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो सकी। 2022 में ट्रेड जानकार कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि इस फिल्म के राइट्स रुंगटा एंटरटेनमेंट ने खरीदे हैं और जल्द रिलीज होगी।

सिंगर

ऐसी ही एक फिल्म सिंगर है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी, मगर फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। ईटाइम्स की जानकारी के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर्स का नाम मुंबई ब्लास्ट केस में आने के बाद ये ठंडे बस्ते में चली गई।

कुर्बान तुझ पे मेरी जान

दिवंगत फिरोज खान ने अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म की घोषणा की थी। फरदीन खान भी इसकी मुख्य स्टार कास्ट में शामिल थे, मगर फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी।

यह भी पढ़ें: Shaitaan के धमाके के बीच अजय देवगन की निकली लॉटरी, 5 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म के सीक्वल पर लगी मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।