Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Golmaal 5: एक बार फिर 'गोलमाल' करेगी अजय देवगन की पलटन, शूटिंग से लेकर रिलीज तक पर यहां है पूरी अपडेट

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 10:50 AM (IST)

    Rohit Shetty फ्रेंचाइजी की किंग हैं। उन्होंने सिंघम और गोलमाल जैसी फिल्मों के अब तक जितने भी पार्ट बनाए हैं सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं। सिंघम अगेन ...और पढ़ें

    Golmaal 5 की शूटिंग से लेकर रिलीज तक पर अपडेट / फोटो- Instagram
    Golmaal 5 की शूटिंग से लेकर रिलीज तक पर अपडेट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल 5 को लेकर दी अपडेट
    2. श्रेयस ने बताया कब रिलीज हो सकती है 'गोलमाल-5'
    3. शूटिंग को लेकर भी अपडेट आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म का गोपाल से लेकर मानव, लकी और लक्ष्मण हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फ्रेंचाइजी बनाने में मास्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) नने साल 2020 में बताया था कि वह गोलमाल 5 पर काम कर रहे हैं।

    हालांकि, कोविड के वजह से उनकी इस फिल्म पर बात आगे नहीं बढ़ी। अब रोहित शेट्टी की गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में गोलमाल की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज डेट को लेकर ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे सुनते ही आप खुशी से उछल पड़ेंगे।

    गोलमाल 5 पर श्रेयस तलपड़े ने दी अपडेट

    जब निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को प्रमोट कर रहे थे, तो उन्होंने उस दौरान इस बात पर मुहर लगाई थी कि उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी बन रही है। अब हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल की शूटिंग पर काफी डिटेल्स शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मुझे बस 2 मिनट के लिए देखने दो...' जब Shreyas Talpade के अटैक की खबर सुन परेशान हुए थे Akshay Kumar

    श्रेयस तलपड़े ने न्यूज-18 से बातचीत करते हुए बताया कि पैंडेमिक से पहले उन्होंने 'गोलमाल-5' अनाउंस की थी, लेकिन सब प्लान डिस्टर्ब हो गए। श्रेयस ने बताया कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है और उम्मीद है कि अगली दीवाली ही 'गोलमाल-5 (Golmaal 5)रिलीज भी हो सकती है। उन्होंने ये भी बताया कि ये मूवी उन सभी के दिलों के कितने करीब हैं।

    खबरें और भी

    श्रेयस तलपड़े जल्द ही अक्षय कुमार संग आएंगे नजर

    श्रेयस तलपड़े के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह आने वाले समय में कई मराठी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा श्रेयस अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी काम कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े को बीते साल 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से घर लौटते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था।

    यह भी पढ़ें: 'क्लिनिकली मर चुका था...', Shreyas Talpade ने बताया हार्ट अटैक के वक्त क्या हुआ था? बोले- 'दूसरा जीवन मिला है'