Golmaal 5: लौट रही है 'गोपाल एंड मंडली'! Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' आया लेटेस्ट अपडेट
निर्देशक रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी किस्त (Golmaal 5) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब अजय देवगन (Ajay Dev ...और पढ़ें

कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल 5 (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
कब शुरू होगी गोलमाल पार्ट 5 की शूटिंग।
रोहित शेट्टी की सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी।
ये एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ करेगी काम।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोलमाल हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी के तौर पर जानी जाती है। निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की इस फ्रेंचाइजी के अब तक 4 पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं और चारों के चारों कमर्शियल तौर पर सफल रहे। इस बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर गोलमाल 5 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जो मूवी की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।
आइए जानते हैं कि गोलमाल पार्ट 5 (Golmaal 5) पर काम से शुरू होने जा रहा है और अजय के साथ इस मूवी में कौन सी अदाकारा अहम किरदार में नजर आएंगे।
कब शुरू होगी गोलमाल 5 की शूटिंग
साल 2006 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में गोलमाल फ्रेंचाइजी का आगाज हुआ। इसके बाद से समय पर समय पर मूवी के कई पार्ट्स आए और उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। अब इस मूवी के पांचवे भाग को लेकर ताजा खबर सामने आई। ई टाइम्स की खबर के अनुसार अगले साल मार्च के महीने से गोलमाल 5 के पहले हाफ की शूटिंग को शुरू किया जा सकता है। अजय देवगन के साथ करीना कपूर भी इसमें शामिल रहेंगी।
-1760528440664.jpg)
यह भी पढ़ें- 300 दिनों तक लगातार चली थी Kajol की इस फिल्म की शूटिंग, सेट पर ये एक्टर बनता था सहारा
हालांकि, अभी फिल्म की बाकी कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि अरशद वारसी और कुणाल खेमू के नाम तय हैं। तुषार कपूर भी फ्रेंचाइजी की हर फिल्म की हिस्सा शुरुआत से रहे हैं तो जाहिर है गोलमाल 5 में भी वह जरूर नजर आएंगे। ऐसे में बड़े पर्दे प गोपाल एंड मंडली का जलवा आपको एक बार फिर से देखने को मिलेगा।
इसके अलावा अभी गोलमाल 5 की आधिकारिक घोषणा का भी इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी 2026 में रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की मेकिंग ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर कहा जाए तो अब सिनेप्रेमियों बस कुर्सी की पेटी बांध ले और गोलमाल 5 के लिए चंद महीनों का इंतजार करें।
खबरें और भी
कब-कब रिलीज हुईं गोलमाल की फिल्में
गोलमाल के पहले पार्ट से लेकर चौथे पार्ट तक कब-कब फ्रेंचाइजी के मूवीज रिलीज हुई हैं, उसकी डिटेल्स हम आपके लिए लेकर आए हैं-
गोलमाल- 2006
गोलमाल रिटर्न्स- 2008
गोलमाल 3- 2010
गोलमाल अगेन- 2017
मालूम हो कि गोलमाल 5 इस फ्रेंचाइजी की सबसे देर समय पर रिलीज होने वाली मूवी बनने वाली है। क्योंकि इसका आखिरी भाग 8 साल पहले आया था।
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Trailer: क्या 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड के लिए आर माधवन को पटा पाएंगे Ajay Devgn? मजेदार ट्रेलर आउट