Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan: जिगरी दोस्त को टक्कर देने के लिए Ajay Devgn ने कसी कमर, जानिए कब रिलीज होगा 'मैदान' का ट्रेलर

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 02:17 PM (IST)

    Maidaan Release Date 2024 अजय देवगन के लिए काफी बड़ा साल साबित हो सकता है। इस ईयर एक्टर की कई बड़ी मूवीज रिलीज होने वाली हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल् ...और पढ़ें

    मैदान का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया (Photo Credit-Instagram)
    मैदान का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. मैदान फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर आया सामने
    2. इस सुपरस्टार की फिल्म से होगी मैदान की भिड़ंत
    3. अजय देवगन की फिल्म का सबको इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन इस साल कई बड़ी फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। उनमें अभिनेता की बहुचर्चित फिल्म मैदान (Maidaan) का नाम भी शामिल हैं, जो लंबे समय से रिलीज होने के लिए तरस रही है। 

    मैदान को लेकर मेकर्स की तरफ से अब सारी तैयारियां हो गई हैं और ये मूवी आने वाली ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मंगलवार को अजय देवगन (Ajay Devgn) की मैदान का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है और ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है। जिसके चलते अब अजय की ये मूवी उनके जिगरी दोस्त की फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी।

    ईद पर इस मूवी से होगी मैदान की भिड़ंत  

    लंबे अरसे से अजय देवगन की फिल्म मैदान को कई रिलीज डेट मिली हैं और फिर उनमें बदलाव किया गया है। लेकिन इस साल ये फिल्म पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है। 5 मार्च को अजय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रामम हैंडल पर मैदान का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फुटबॉल टीम के साथ नजर आ रहे हैं। 

    फिल्म के इस लेटेस्ट पोस्टर के जरिए अभिनेता ने इस बात की जानकारी दी है कि आने वाली ईद पर अप्रैल 2024 में मैदान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही अजय की इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश अक्षय कुमार की की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के साथ होना है। 

    खबरें और भी

    अजय और अक्षय इंडस्ट्री में पक्के दोस्त की तरह माने जाते हैं, लेकिन इस बार इन दोनों की फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 

    कब रिलीज होगा मैदान का ट्रेलर

    मैदान के इस पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की भी जानकारी दी गई है। जिसके चलते आने वाले 7 मार्च को अजय देवगन की इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस अपडेट के फैंस मैदान के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Maidaan Release: अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज