Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यहीं खत्म नहीं हुई Shaitaan की कहानी, पार्ट 2 में मिलेंगे R Madhavan-अजय देवगन से जुड़े इन सवालों के जवाब?

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:01 PM (IST)

    इन दिनों सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाली सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अजय देवगन आर माधवन और ज्योतिका जैसे फिल्मी सितारों से सजी ...और पढ़ें

    शैतान आ सकता है का पार्ट 2 (Photo Credit-X)
    शैतान आ सकता है का पार्ट 2 (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. शैतान ने लहराया सफलता का परचम
    2. अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म का बन सकता है प्रीक्वल
    3. सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर है शैतान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर के विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म शैतान ने रिलीज के दो सप्ताह में ही कामयाबी का परचम लहरा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर के अब ये सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर सुपरहिट होने की प्रबल दावेदार बन गई है। 

    अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका जैसी स्टार कास्ट से सजी शैतान(Shaitaan) की कहानी ने फैंस के दिल बखूबी जीता है। लेकिन अगर आपने ये मूवी देखी है तो आपको भी लगेगा कि कहीं नहीं शैतान की कहानी अभी अधूरी है और आने वाले वक्त में हो सकता है, इसका पार्ट 2 भी बने। आइए फिल्म की स्टोरी के उन केंद्र बिंदुओं पर गौर फरमाते हैं, जो शैतान पार्ट 2 (Shaitaan 2) की ओर इशारा करते हैं। 

    वनराज का अतीत

    शैतान में अभिनेता आर माधवन ने तांत्रिक वनराज कश्यप का किरदार अदा किया। इस मूवी में वनराज का कोई अतीत नहीं दिखाया गया है। कैसे वो इतना खौफनाक तांत्रिक बना और किस तरह से वह लड़कियों पर काला जादू करता आ रहा है। ये सब सवाल शैतान को देखने के बाद आपके जहन भी आएंगे। ऐसे में अगर फिल्म का पार्ट 2 बनता है तो उसमें वनराज के अतीत का रहस्य भी खुलता हुआ दिखेगा। 

    ये भी पढ़ें- Shaitaan OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी दहाड़ मारेगा 'शैतान', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    वनराज की मौत से बढ़ेगा शैतान का खौफ

    फिल्म के अंत में दिखाया गया है कि अजय देवगन यानी कबीर वनराज कश्यप को बंधी बना लेता है, जहां वह उससे टॉर्चर करता है। ऐसे में माना ये जा रहा है कि अगर इस कंडीशन में वनराज की मौत हो जाती है तो उसकी आत्मा और भी ज्यादा दहशत फैला सकती हैं। ऐसे में पार्ट के लिए एक ये प्वाइंट असरदार बन सकता है। 

    खबरें और भी

    कबीर की फैमिली को ही वनराज ने क्यों किया टारगेट

    इस मूवी में दिखाया गया है कि वनराज कश्यप कबीर की फैमिली और उसकी बेटी को टारगेट करता है। आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो उसने इस परिवार को निशाना बनाया। क्या कबीर के साथ वनराज की कोई पुरानी दुश्मनी, कबीर की पत्नी ज्योति (ज्योतिका) से वनराज का कोई नाता या फिर जान्हवी (जानकी बोधीवाला), जोकि कबीर की बेटी है,

    उससे वनराज का कोई लेना-देना। इस तरह से कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब शायद शैतान 2 में देखने को मिल सकते हैं। गौर करने वालीं बात ये है कि अगर शैतान का पार्ट 2 बनता है तो वह सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल कहलाएगी। 

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Day 15 Box Office Report: बवंडर मचाने के बाद शांत हुआ 'शैतान', 15वें दिन धड़ाम से लुढ़क गया कलेक्शन