Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी दहाड़ मारेगा 'शैतान', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 01:19 PM (IST)

    Shaitaan On OTT अजय देवगन और आर माधवन (R Madhavan) की सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर शैतान इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार शैतान (Photo Credit-Instagram)
    ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार शैतान (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में धूम मचा रही है शैतान
    2. जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी शैतान
    3. जानिए किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ajay Devgn Shaitaan OTT Release: फिल्म शैतान के जरिए बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी इस मूवी ने अब तक सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। ऑडियंस की तरफ से अजय देवगन (Ajay Devgn), आर माधवन और ज्योतिका की इस सुपरनेचुरल थ्रिलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

    इस बीच अब शैतान की ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं और थिएटर में दो सप्ताह से ज्यादा का समय बिताने वाली इस मूवी को डिजिटल प्लेफॉर्म पर देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शैतान ओटीटी पर कहां रिलीज होगी। 

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी शैतान

    आज के दौर में ये चलन काफी आम हो गया है कि सफल मूवीज सिनेमाघरों में एक दो महीने चलने के बाद तुरंत ही ओटीटी पर रिलीज जाती हैं। इसके साथ फिल्म की रिलीज से पहले उसे डिजिटल राइट्स भी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीद लेते हैं। यही कथन शैतान के लिए पूरी तरह से फिट साबित होता है। 

    इस बीच गौर करें शैतान क ओटीटी रिलीज को लेकर तो अजय देवगन की इस फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद रखे हैं। फिल्म के पोस्टर में भी साइड में नेटफ्लिक्स के नाम का जिक्र दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Worldwide Collection Day 13: नोटों से नहा रहा है 'शैतान', दुनियाभर में 13 दिनों में हुआ मालामाल

    ऐसे में ये आसानी से कहा जा सकता है कि सिनेमाघरों के बाद शैतान सीधा इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि अभी इसी रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है। 

    बॉक्स ऑफिस पर शैतान ने मचाया गदर

    शानदार कहानी और स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग की बदौलत शैतान ने सफलता का स्वाद चखा है। रिलीज के 14 दिन के भीतर अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 118 करोड़ का उम्दा कलेक्शन कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने करीब 165 करोड़ की कमाई कर ली है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Day 13 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरपा रहा है 'शैतान' कहर, 13वें दिन भर-भर के छापे नोट