Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Day 13 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरपा रहा है 'शैतान' कहर, 13वें दिन भर-भर के छापे नोट

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 08:34 PM (IST)

    Shaitaan Day 13 Box Office Collection डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म शैतान रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा करने वाली है। इससे पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) और ...और पढ़ें

    शैतान की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-X)
    शैतान की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शैतान ने मचाया तहलका
    2. अजय देवगन की फिल्म की शानदार कमाई जारी
    3. हॉरर थ्रिलर है ने कर दिया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 13: शैतान साल 2024 की सफल फिल्मों  में शुमार होने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है। जल्द ही अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोधीवाला जैसे कलाकारों से सजी ये सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा करने वाली है। 

    इससे पहले शैतान ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया है। इस बीच शैतान के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी ने दूसरे बुधवार को कितना कारोबार कर लिया है। 

    13वें दिन कर डाली इतनी कमाई

    दूसरे वीकेंड के बाद से शैतान की कमाई की रफ्तार स्लो होती बेशक नजर आई है। लेकिन कलेक्शन में जो निरंतरता दिखनी चाहिए वो ये मूवी हर रोज बनाए हुए है। दूसरे सोमवार से अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म लगातार 3 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन करती दिख रही है।

    ऐसे में यही सिलसिला रिलीज के 13वें दिन भी बरकरार रहा है। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार हॉरर थ्रिलर शैतान ने आज एक बार फिर से 3 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से शैतान की कमाई का ग्राफ हर दिन बढ़ रहा है। उससे ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म नेट 150 करोड़ का कारोबार करती दिख सकती है। 

    खबरें और भी

         फिल्म- शैतान      कलेक्शन
         पहला सप्ताह       81.60 करोड़
         दूसरा वीकेंड       24.41 करोड़
         11वां दिन       3.18 करोड़
         12वां दिन       3 करोड़
         13वां दिन       3 करोड़
            कुल       115 करोड़

    अजय देवगन ने खोला सुपरहिट से खाता

    साल 2024 में अजय देवगन की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसकी शुरुआत शैतान के जरिए हो गई है। 115 करोड़ के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ये फिल्म सुपरहिट बनने की कगार पर खड़ी है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि अजय ने सुपरहिट के साथ इस साल का खाता खोल दिया है। 

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Day 12 Box Office: 'शैतान' ने पकड़ी ली 'दृश्यम 2 की डगर, 12वें दिन फिर से कमाई में भरी हुंकार