Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again: 'दृश्यम 2' के बाद अजय देवगन का एक और धमाका, इस दिन रिलीज हो रही उनकी 'सिंघम अगेन'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 06:43 PM (IST)

    Singham Again बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म सिंघम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस फ्रेंचाइजी से पहली दो सफल फिल्में डिलीवर करने के बाद रोहि ...और पढ़ें

    File Photo of Rohit Shetty and Ajay Devgn (Right) and Still Image of Ajay Devgn from Singham (Left)
    File Photo of Rohit Shetty and Ajay Devgn (Right) and Still Image of Ajay Devgn from Singham (Left)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Singham Again Release Date: रोहित शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर हैं। अगर उनकी पिछली फिल्म 'सर्कस' को छोड़ दिया जाए, तो लगभग हर मूवी ने अच्छा प्रदर्शन ही किया है। रोहित शेट्टी की सक्सेसफुल फिल्मों में 'सिंघम' शामिल है, जिसमें अजय देवगन के दमदार अभिनय और स्क्रिप्टिंग ने वाहवाही लूटी। 'सिंघम' के बाद 'सिंघम रिटर्न्स' ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस कड़ी में सिंघम की फ्रेंचाइजी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

    'दृश्यम 2' और 'भोला' के बाद अजय देवगन का एक और सरप्राइज

    साल 2022 में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 आई, जिसकी कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि लगभग एक महीने बाद भी थिएटर में अच्छी संख्या में दर्शक मौजदू रहे। इ फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन अपनी पहली डायरेक्टोरियल मूवी 'भोला' में बिजी हैं। यह फिल्म इसी साल 30 मार्च को रिलीज होगी। इसके साथ ही उनके फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट सामने आ गई है।

    इस दिन रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'

    मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग जुलाई 2023 में शुरू होगी।

    अजय देवगन की लेडी लव बनेगी यह एक्ट्रेस?

    इस फिल्म को लेकर एक और खास बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन की लेडी लव का रोल प्ले करते देखी जा सकती हैं। बता दें कि 'सिंघम' फ्रेंचाइजी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। जैसा कि रोहित शेट्टी की पिछली कुछ फिल्मों में कैमियो का चलन भी रहा है। 'सर्कस' में दीपिका पादुकोण ने छोटा सा रोल किया है। वैसे ही खबर है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: The Elephant Whispers: 39 मिनट की फिल्म को बनने में लगे 5 साल, दिलचस्प है ऑस्कर विनिंग मूवी को बनाने का किस्सा

    यह भी पढ़ें: Archana Gautam: लाखों दिलों की धड़कन अर्चना गौतम को कभी लोग कहते थे अनपढ़, यह एक चीज खाकर गुजारे दिन