यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Archana Gautam: लाखों दिलों की धड़कन अर्चना गौतम को कभी लोग कहते थे अनपढ़, यह एक चीज खाकर गुजारे दिन
Archana Gautam बिग बॉस 16 की चौथी रनर अप अर्चना गौतम को उनकी बातों की वजह से कई लोग पसंद करते हैं। आज वह घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी हैं। लेकिन ला ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Archana Gautam: बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। इस रियलिटी ने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए। बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद अर्चना को कई हाई प्रोफाइल पार्टी में देखा गया। आज वह भले ही लग्जरी लाइफ जीती हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनके पास खाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था।
वड़ा पाव पर रहती थीं अर्चना
रियलिटी शो से जुड़ी अपडेट शेयर वाले पेज 'बिग बॉस ताजाखबर' ने यह जानकारी शेयर की है कि अर्चना गौतम के संघर्ष भरे दिन कैसे रहे हैं। उसमें बताया गया है कि अर्चना की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था, जब वह वड़ा पाव खाकर जीती थी। वह चॉल में रहती थीं और वहां चूहों ने उन्हें काट लिया था।
.jpg)
लोग कहते थे अनपढ़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना गौतम को इंडस्ट्री में आने से पहले कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। आज जिस अर्चना के लाखों फैंस हैं, एक जमाने में लोग उन्हें अनपढ़ कहकर पुकारते थे और जलील किया करते थे। उन्हें अंग्रेजी नहीं बोलनी आती थी और लोग उनसे इंग्लिश में ही बात किया करते थे। जिस अर्चना को कभी उनके डिक्शन के लिए लोग पसंद नहीं करते थे, आज उसी अर्चना को कई लोग पसंद करते हैं।
बिग बॉस 16 के बाद इस शो में नजर आएंगी अर्चना?
बिग बॉस 16 के बाद अर्चना गौतम रातोंरात स्टार बन गईं। उनकी लोकप्रियता में इजाफा देखने को मिला। शो में भले ही उनकी कंटेस्टेंट्स से लड़ाई हुई हो, लेकिन अपनी बातों से सबको हंसाना भी वह खूब जानती थीं। यही वजह है कि अर्चना को लॉफ्टर क्वीन कहा जाता था। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए 'लॉक अप 2' ऑफर किया गया है। हालांकि, उनकी तरफ से इस शो को करने को लेकर कई कंफर्मेशन नहीं आया है।