Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: काजोल ने दिखाई देवगन फैमिली की दिवाली सेलिब्रेशन, अजय देवगन के पोस्ट पर छूटी फैंस की हंसी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 07:59 PM (IST)

    दीपों का त्योहार दिवाली का जश्न बॉलीवुड सितारे धूमधाम से मनाते हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर अक्षय कुमार तक ने इस त्योहार की तस्वीरें शेयर कीं। वहीं अजय ...और पढ़ें

    Kajol and Ajay Devgn. Photo Credit: Instagram
    Kajol and Ajay Devgn. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. बॉलीवुड सितारों में दिवाली त्योहार का जश्न
    2. काजोल ने फैमिली संग मनाई दिवाली
    3. देवगन परिवार की दिवाली की तस्वीरें आई सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारें हर त्योहार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए जाने जाते हैं। बाकी त्योहारों की तरह दिवाली सीजन भी उन्होंने धूमधाम से मनाया। सभी स्टार्स ने अपनी-अपनी फैमिली संग सेलिब्रेट की गई दिवाली की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। अजय देवगन ने भी दीपों का ये त्योहार अपने परिवार संग मनाया। उन्होंने दिवाली की कुछ तस्वीरें रविवार रात शेयर की थीं। एक फोटो में वह काजोल के साथ खड़े हैं। इसका कैप्शन उन्होंने इतना मजेदार लिखा है कि फैंस की हंसी छूट गई।

    देवगन परिवार ने मनाई दिवाली

    देवगन परिवार ने दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसमें उन्होंने दिखाया कि इस बार का त्योहार ढेर सारी बातें, डांस और हंसी-मजाक में निकला। काजोल सास वीना देवगन और बेटे युग के साथ एक्टर वत्सल सेठ के साथ भी नजर आईं। दिवाली की इन तस्वीरों में से एक फोटो 'सिंघम' एक्टर ने सोमवार को शेयर की, लेकिन लोगों का ध्यान फोटो से ज्यादा कैप्शन पर गया।

    अजय ने लिखा फनी कमेंट

    अजय ने काजोल के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'पॉप्युलर डिमांड पर। #happynewyear।' दिवाली पर न्यू ईयर की बधाई देने पर फैंस की अजय के पोस्ट पर हंसी छूट गई है। इसी के साथ किसी ने उन्हें 'बॉलीवुड का गोल्डन कपल' तो किसी ने सबसे अमेजिंग कपल कहा। फैंस ने अजय और काजोल की दिवाली फोटो पर खूब प्यार लुटाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    काजोल ने मां तनुजा संग शेयर की फोटो

    काजोल ने ये दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ मनाई। उनके साथ उनकी मां तनुजा भी इस फेस्टिवल में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    उन्होंने लिखा, 'कुछ रातें हमारी ऐसी ही निकल जाती हैं और ये सबसे बेस्ट होता है...सभी को दिवाली की शुभकामनाएं...ये त्योहार हंसने, बातें करने और डांस व मौज मस्ती का है।'

    यह भी पढ़ें: Diwali पर रोमांटिक हुए रणवीर- दीपिका, अजय देवगन ने फनी अंदाज में मनाया त्योहार, शिल्पा-अक्षय ने भी दिखाई झलक