Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अजय देवगन की Son of Sardaar 2 में बड़ा 'गोलमाल', क्लाईमेक्स देख फैंस के चेहरे पर आई खुशी

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 02:41 PM (IST)

    Son of Sardaar 2 बॉलीवुड की अपकमिंग कॉमेडी मूवी सन ऑफ सरदार 2 आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। अजय देवगन की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 के क्लाईमेक्स में बड़ा गोलमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सन ऑफ सरदार 2 के क्लाईमेक्स में बड़ा गोलमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2
    2. सन ऑफ सरदार 2 के क्लाईमेक्स में हुआ बड़ा खुलासा
    3. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा है कनेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से इसकी रिलीज डेट को खिसकाकर 1 अगस्त कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को आगे बढ़ाने के साथ ही क्लाईमेक्स में एक बड़ी अनाउंसमेंट की गई है।

    विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 में आई फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। इस बार संजय दत्त की जगह रवि किशन (Ravi Kishan) अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा भी कर दी है जो शायद अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

    गोलमाल 5 की हुई घोषणा

    दरअसल, सन ऑफ सरदार 2 के क्लाईमेक्स सीन में गोलमाल 5 (Golmaal 5) की अनाउंसमेंट हो गई है। काफी समय से चर्चा हो रही थी कि एक बार फिर अजय देवगन गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं। अब सन ऑफ सरदार 2 के साथ अभिनेता ने यह खुशखबरी भी दे दी है। फिल्म के क्लाइमेक्स में निर्देशक रोहित शेट्टी अचानक नजर आते हैं। आखिरी सीन्स में गोलमाल और सिंघम जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रोहित ने स्क्रीन पर ही अजय देवगन को बॉस कहकर पुकारते हैं। इसके बाद वे आधिकारिक तौर पर गोलमाल 5 की घोषणा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Review: फीकी लगी अजय - मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री, मनोरंजन के मसाले ढेर सारे पर स्‍वाद नहीं

    Photo Credit - X 

    कब रिलीज होगी गोलमाल 5?

    भले ही रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट न की हो, लेकिन बिहाइंड द सीन फिल्म की शूटिंग हो रही है। इस बार अजय देवगन की मंडली में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन अब उम्मीद है कि मूवी अगले साल तक बड़े पर्दे पर आ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5: रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल’ करने को तैयार अजय देवगन! फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट पर आया बड़ा अपडेट