यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधे घंटे में अजय देवगन और काजोल की शादी हो गयी थी, ऐसा क्यों खुद अजय से जानें
अजय कहते हैं कि वह चैन से सोने के लिए पैसे कमाते हैं और वक्त पर टैक्स भरते हैं।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अजय देवगन और काजोल ने प्रेम विवाह किया था और उनके चाहने वाले बेहद खुश हुए थे।चूंकि दोनों ने उस दौर कई फिल्मों में एक साथ काम किया था और दर्शकों को दोनों की जोड़ी देखना काफी पसंद था।
लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि जहां फिल्म हस्तियां कई-कई दिनों तक अपनी बिग फैट वेडिंग का सेलिब्रेशन करते हैं। अजय देवगन ने तो केवल आधे घंटे में ही शादी निबटा ली थी। जी हां, यह बात खुद अजय ने शेयर की है। दरअसल, अजय देवगन की फिल्म रेड आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में एक संवाद है कि मैं सिर्फ अपनी शादी के दिन ही खाली हाथ यानि बिना दहेज लिये लौटा था। ऐसे में रील लाइफ में बोले गये ये संवाद से क्या वह रियल लाइफ में राबता रखते हैं। यह पूछे जाने पर अजय ने कहा कि मैंने कोई दहेज नहीं लिया था। मैंने काजोल से आधे घंटे में शादी रचा ली थी। घर से निकला और छत पर गया, आधे घंटे में सब पूरा। इसके बाद काजोल ने दोनों के लिए दो महीने का वर्ल्ड टूर के टिकट करवाए थे, प्लानिंग की थी। लेकिन अजय एक महीने में ही बोर हो गये थे और इस वजह से वह वापस आ गये।
यह भी पढ़ें: इरफ़ान को लेकर एक बड़ी ख़बर, चीन चले अब
अजय कहते हैं कि उस लिहाज से मैं थोड़ा अलग हूं। अजय ने यह भी बताया कि जब उनके घर में एक बार रेड पड़ी थी तो वह अपने शहर में नहीं थे। लेकिन किसी को भी कुछ मिला नहीं था।
यह भी पढ़ें: परदे पर फिर दिखेंगी श्रीदेवी, मिस्टर इंडिया से होगा ऐसा कनेक्शन
अजय कहते हैं कि वह चैन से सोने के लिए पैसे कमाते हैं और वक्त पर टैक्स भरते हैं इसलिए उन्हें कभी कोई बड़ी परेशानी टैक्स की वजह से झेलनी नहीं पड़ी है।

