खौफनाक 'भूतों' का सामना करेंगे Ajay Devgn, इस डायरेक्टर संग शुरू की नई हॉरर-थ्रिलर की शूटिंग
सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी एक और नई हॉरर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का आगाज कर दिया है।

अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अजय देवगन की नई फिल्म पर आया अपडेट
शुरू हुई अपकमिंग हॉरर थ्रिलर की शूटिंग
अभिषेक पाठक हैं फिल्म के निर्माता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम इस वक्त अपनी नई फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। दृश्यम 3 की रिलीज से पहले अब अजय ने अपनी एक अपकमिंग हॉरर थ्रिलर मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है।
गौर करने वाली बात ये है कि अजय देवगन की ये भूतिया फिल्म शैतान 2 नहीं है, बल्कि एक नए डायरेक्टर संग एक्टर ने हाथ मिलाया है। आइए इस मामले के बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं-
शुरू हुई अजय देवगन की नई फिल्म की शूटिंग
बीते दिनों से अजय देवगन का एक अनटाइटल हॉरर थ्रिलर को लेकर सुर्खियां बटोर रहा था। अब इस मामले की आधिकारिक पुष्टि खुद अजय द्वारा कर दी गई है। उन्होंने बुधवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म की शूटिंग होने को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के निर्देशक ने दूर की उदासी, मलयालम की नहीं है हूबहू कॉपी; सस्पेंस थ्रिलर का शुरू होगा नया अध्याय!

एक्टर ने लिखा है- डर का माहौल होने वाला है। निर्देशक जुगराज रोहित के निर्देशन में हमारी अनटाइटल हॉरर थ्रिलर फिल्म का आरंभ आज से हो रहा है। इसके अलावा अजय देवगन ने मूवी की पूरी टीम के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दृश्यम 3 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अजय देवगन के भतीजे और निर्माता दानिश देवगन की झलक भी देखने को मिल रही है। इस तरह से अजय ने ऑफिशियल तरीके से अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।
Darr ka mahaul…hone wala hai. 👀
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 2, 2026
Our untitled horror thriller officially goes on floors today.
Directed by @JugrajRohit.
A @ADFFilms & @PanoramaMovies Production.@KumarMangat @AbhishekPathakk @danishdevgn #SanjeevJoshi#DevgnFilms #PanoramaStudios #Muhurat #UntitledFilm pic.twitter.com/lLlFa84Crw
इससे पहले अजय देवगन भूत, काल और शैतान जैसी कई आइकॉनिक हॉरर थ्रिलर फिल्मों के जरिए भूतों का सामना कर चुके हैं। इस कड़ी में अब उनकी इस अनटाइटल नई मूवी का नाम भी शामिल हो रहा है।
अजय की अगली फिल्म
बात की जाए अजय देवगन की अगली फिल्म के बारे में तो इस साल धमाल 4 की सफलता के बाद अजय आपको फिल्म दृश्यम 3 में नजर आएंगे, जिसे 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।
