Drishyam 3 के निर्देशक ने दूर की उदासी, मलयालम की नहीं है हूबहू कॉपी; सस्पेंस थ्रिलर का शुरू होगा नया अध्याय!
निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का हिंदी रीमेक मलयालम फिल्म की हूबहू कॉपी नहीं ...और पढ़ें
-1787835931432_m.webp)
दृश्यम 3 के निर्देशक ने दिया फिल्म पर अपडेट/ फोटो- Instagram
HighLights
दृश्यम 3 हिंदी मलयालम की सीधी कॉपी नहीं होगी
अजय देवगन की दृश्यम 3 में होगा नया अध्याय?
फिल्म के निर्देशक ने सस्पेंस थ्रिलर को लेकर दी अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। फिल्म का सस्पेंस इतना जबरदस्त है कि अंत तक दर्शक सीट छोड़ने को तैयार नहीं होते। दृश्यम 1 और दृश्यम 2 की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अजय स्टारर फिल्म का अब तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्म मोहन लाल की मलयालम भाषा में बनी 'दृश्यम 3' का हिंदी रीमेक है। साउथ सुपरस्टार की फिल्म का थर्ड पार्ट इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। कई दर्शक तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने दृश्यम 3 का मलयालम वर्जन ही देख लिया।
कुछ फैंस के मन में यह उदासी थी कि जब कि दृश्यम 3 का मलयालम वर्जन ही इतना पॉपुलर हुआ है, तो अजय देवगन उनके लिए क्या ही नया लेकर आएंगे। हालांकि, अब इन सभी सवालों का जवाब फिल्म के निर्देशक ने दे दिया है और बता दिया है कि उनके दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन में फैंस के लिए क्या नया होगा।

दृश्यम 2 के एंड से शुरू होगी फिल्म की कहानी
अजय देवगन-तब्बू की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम-3' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने मूवी के बारे में बात करते हुए बताया कि इस फिल्म की कहानी लिखने में उन्हें कितना समय लगा और इसके साथ ही थर्ड पार्ट में ऑडियंस के लिए क्या खास और नया होगा। निर्देशक बोले, "दृश्यम 2 के बाद कहानी को तैयार करने में हमें लगभग एक साल लगा और इसके बाद पटकथा को विकसित करने और लिखने में एक और साल लगा। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां दूसरी फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इसके बाद का सफर पूरी तरह नया है।"
अभिषेक पाठक ने फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हमने पटकथा पर बहुत बारीकी से काम किया है, ताकि दृश्यम द कन्क्लूज़न उस दुनिया के प्रति सच्ची रहे, जिसे दर्शक पसंद करते हैं, साथ ही कहानी को एक नए और रोमांचक अंदाज़ में आगे भी ले जाए।” रिपोर्ट्स की मानें तो दृश्यम 3 के निर्देशक बिल्कुल नई पटकथा और ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो विजय को एक अनदेखे और अनजाने क्षेत्र में ले जाएगी, वहीं दृश्यम की दुनिया की पहचान बन चुके रहस्य और सस्पेंस को भी बरकरार रखेगी।

दृश्यम 3 में नजर आएंगे ये सितारे
अक्षय खन्ना ने दृश्यम 2 में पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा करके खूब वाहवाही लूटी थी, लेकिन निर्माता से विग और फीस को लेकर हुई अनबन के बाद अभिनेता ने फिल्म छोड़ दी थी। उनकी जगह फिल्म में जयदीप अहलावत ने ली थी। मूवी में अजय-तब्बू के अलावा श्रिया सरन, रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने-अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे।
जयदीप अहलावत के अलावा हिंदी और साउथ स्टार प्रकाश राज भी मूवी से जुड़ रहे हैं। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित दृश्यम द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के बाद भी नहीं खत्म होगा सस्पेंस का खेल, अजय देवगन की फ्रेंचाइजी पर आया अपडेट
यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हुआ 2 अक्टूबर का खेल! मोहनलाल की Drishyam 4 पर लगी मुहर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म?
