Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अजय देवगन ने शुरू की Son of Sardaar 2 की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा की जगह नई हसीना की हुई एंट्री

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 12:06 PM (IST)

    Ajay Devgn की फेहरिस्त में एक और फिल्म शामिल हो गई है। औरों में कहां दम था के बाद अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल (Son of Sardaar 2 ...और पढ़ें

    शुरू हुई सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शुरू हुई सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शुरू हुई सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग
    2. सन ऑफ सरदार 2 में दिखेंगी नई हीरोइन
    3. अजय ने शूटिंग से पहले लिया आशीर्वाद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म मर्यादा रमन्ना की हिंदी रीमेक सन ऑफ सरदार (Son of Sardaar) साल 2012 की हिट फिल्मों में से एक है। कॉमेडी-एक्शन ड्रामा में अजय देवगन और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अहम भूमिका निभाई थी। 12 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

    सन ऑफ सरदार 2 को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। आज अजय देवगन ने सेट से एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी एंट्री हुई है। सेट से उनकी पहली झलक भी सामने आई है।

    शुरू हुई सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग

    अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सेट से मुहूर्त पूजा से एक वीडियो पोस्ट किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने शूटिंग वाहेगुरु के आशीर्वाद के साथ शुरू की। फिल्म के सेट पर अजय देवगन के भांजे और बेटे युग भी दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardaar 2 में लगेगा सितारों का मेला, एक साथ नजर आएंगे 11 एक्टर्स

    इस बॉलीवुड हीरोइन की हुई एंट्री

    सेट पर अजय देवगन के लाडले हाथ में क्लैपबोर्ड पकड़े पोज रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा शूट करते हुए दिख रहे हैं। मुहूर्त वीडियो में सबसे शॉकिंग एंट्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की हुई। वह ढोल बजाते हुए पंजाबी रोल में जच रही हैं। वीडियो डांस और मस्ती से भरा हुआ है।

    खबरें और भी

    वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, "सन ऑफ सरदार 2 की यात्रा प्रार्थनाओं, आशीर्वाद और एक अद्भुत टीम के साथ शुरू होती है।"

    संजय दत्त नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा?

    सन ऑफ सरदार में अजय देवगन के साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), जूही चावला, संजय दत्त (Sanjay Dutt), तनुजा और अर्जन बाजवा जैसे कलाकार लीड रोल में थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि सन ऑफ सरदार 2 का संजय दत्त हिस्सा नहीं होंगे। मुहूर्त वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा भी नहीं नजर आईं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनकी जगह मृणाल को कास्ट किया गया है और वीडियो से यह साफ भी हो गया है।

    यह भी पढ़ें- 'सन ऑफ सरदार 2' से आउट हुए Sanjay Dutt, गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला, भोजपुरी एक्टर ने किया रिप्लेस?