Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardaar 2 में लगेगा सितारों का मेला, एक साथ नजर आएंगे 11 एक्टर्स

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 02:54 PM (GMT+05:30)

    अजय देवगन एक बार फिर से कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहे हैं। सन ऑफ सरदार 2 के 12 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन मृणाल ठाकुर औ ...और पढ़ें

    अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 स्टार कास्ट
    अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 स्टार कास्ट

    HighLights

    1. स्कॉटलैंड में हो रही है शूटिंग
    2. अगले साल रिलीज होगी फिल्म
    3. सीक्वल में नहीं दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन ने हाल ही में अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू की है। साल 2012 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था जिसे विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के सीक्वर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

    कौन-कौन है शामिल

    अब फिल्म की अन्य कास्ट को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट को लाने का प्लान कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सन ऑफ सरदार 2 में विजय राज,रवि किशन, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया और अश्विनी कालसेकर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म एक फुल ऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी।

    यह भी पढ़ें: Son of Sardaar के सीक्वल से कटा सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता, इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ उनका रोल

    इतनी बड़ी कास्ट से मेकर्स फिल्म में ह्यूमर और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगाने के चक्कर में हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्कॉटलैंड में चल रही है जोकि अगस्त एंड तक चलेगी। इसके बाद बची हुई शूटिंग मुंबई में होगी। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा करेंगे। यह फिल्म ओरिजनल फिल्म के 12 साल बाद आ रही है। पहली फिल्म में संजय दत्त ने सोनाक्षी सिन्हा के बड़े भाई का किरदार निभाया था जिनसे अजय देवगन शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा का हाथ मांगने की कोशिश करते हैं।

    अजय देवगन की आने वाली फिल्में

    सन ऑफ सरदार अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन के अन्य प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं जिसमें सिंघम अगेन, रेड 2, दे दे प्यार दे, टोटल धमाल और गोलमाल 5 हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Cop Universe: ऑल वुमन कॉप यूनिवर्स फिल्म लेकर आ रहे Rohit Shetty, बोले- रियल एक्शन सीन्स पर...