'मुझे दिख मत जाना...' Amitabh Bachchan पर किए जोक से भड़के एजाज खान, समय रैना को दे डाली धमकी
समय रैना ने अपने 'स्टिल अलाइव' शो से वापसी की, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन पर अभिषेक बच्चन को लेकर एक विवादित जोक किया। इस पर एजाज खान ने कड़ी प्रतिक ...और पढ़ें
-1775809419755_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के करीब 14 महीने बाद समय रैना ने एक बार फिर से वापसी की। कॉमेडियन ने समय रैना (Samay Raina Still Alive) स्टिल अलाइव के जरिए जोरदार वापसी की।
यह वीडियो आते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया। इसने पहले 24 घंटे में ही रिकॉर्ड व्यूज हासिल किए। इस दौरान रोस्ट करते हुए समय रैना ने अमिताभ बच्चन का भी नाम लेकर कई बातें बोली थीं जिसे लेकर एजाज खान ने उन्हें फटकार लगाई है।
यह भी पढ़ें- 'इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को...', Samay Raina ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!
समय रैना के मन में आए थे गलत विचार
अपने 'स्टिल अलाइव' शो के दौरान, समय ने खुलासा किया कि उन्होंने केबीसी में अभिषेक से जुड़ा एक सवाल अमिताभ से पूछने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा वो कर नहीं पाए। कॉमेडियन ने स्वीकार किया कि उनके मन में अक्सर कई 'उल्टे-सीधे' विचार आते हैं, लेकिन वे उन्हें ज़ुबान पर नहीं लाते।
उन्होंने अपना जोक शेयर करते हुए बताया कि वो अमिताभ से पूछने वाले थे कि सर, आपने इतना पोलियो का विज्ञापन किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाये।
View this post on Instagram
समय रैना पर बरसे एजाज खान
अब इस पर एजाज खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एजाज ने मीडिया से बातचीत में कहा- 'अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं। ये अपने मां-बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा, शायद।'
उन्होंने आगे कहा,'हिंदुस्तान के इतने बड़े महानायक, अमिताभ बच्चन साहब, जिन्होंने हिंदुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया, आज उनको उनकी पत्नी (जया बच्चन) को और उनके बच्चे (अभिषेक बच्चन) को कोई भी आकर कुछ भी बोल जा रहा है। समय रैना, तेरा समय खराब शुरू हो गया है आज से। मुझे दिखना भी मत तू। मैं तो बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं।'
एजाज ने बताया कि बिग बी इस मजाक से नाराज हैं और उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि बेटा, तू थोड़ा इज्जत से चल। मुझे दिख मत जाना तू। इसके अलावा समय ने बताया कि उन्होंने शो पर कई सारी बातें झूठ बोली थीं।
यह भी पढ़ें- 'कुत्ते की दुम...', Samay Raina के कमेंट पर भड़के Mukesh Khanna, कहा- 'गधे पर बिठाकर इसे घुमाओ'