Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कुत्ते की दुम...', Samay Raina के कमेंट पर भड़के Mukesh Khanna, कहा- 'गधे पर बिठाकर इसे घुमाओ'

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

    अपने हालिया वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना पर तंज कसा था। अब शक्तिमान एक्टर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को जवाब दिया है। ...और पढ़ें

    समय रैना पर बरसे मुकेश खन्ना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    समय रैना पर बरसे मुकेश खन्ना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) का विवाद हुआ था, तब शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने समय रैना की क्लास लगाई थी। अब समय ने करीब एक साल के बाद एक्टर पर निशाना साधा है।

    समय रैना ने अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में मुकेश खन्ना के बयान पर नाराजगी जाहिर की। समय ने अपने वीडियो में बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी (India's Got Latent Controversy) के दौरान हर कोई उनकी आलोचना कर रहा था।

    मुकेश खन्ना पर समय ने कसा था तंज

    उन्होंने कहा, "सब आ गए थे खाने हमको- पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज, सुनील पाल।" उन्होंने आगे कहा, "शक्तिमान (मुकेश खन्ना) आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे। 'सॉरी शक्तिमान', वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है लेकिन उस समय याद हो तो न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर छत से कूद गया है। तूने तो बच्चे मारे हैं, तू क्या नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है।"

    यह भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद कैसी हो गई थी Samay Raina की लाइफ, बोले - '8 करोड़ का नुकसान...'

    समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना

    अब समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना का रिएक्शन सामने आया है। मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी है। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।"

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

    मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, "गंदगी की आग में जलाया हुआ। पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।"

    यह भी पढ़ें- 'इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को...', Samay Raina ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!