इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद कैसी हो गई थी Samay Raina की लाइफ, बोले - '8 करोड़ का नुकसान...'
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए स्पेशल 'स्टिल अलाइव' में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि इस विवाद के कारण उन्हें ...और पढ़ें
-1775641416646_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) ने अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल एपिसोड 'स्टिल अलाइव' के जरिए जमकर अपनी भड़ास निकाली। यूट्यूबर ने इसमें अपने जीवन के सबसे कठिन दौर में से एक के बारे में खुलकर बात की है।
यह स्पेशल उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े विवाद के एक साल से भी अधिक समय बाद रिलीज हुआ है। समय ने खुलासा किया कि उन्हें लगभग 8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इस घटना के कारण उन्हें बहुत ज्यादा स्क्रूटनी और कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- 'हम कश्मीरी क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं', Samay Raina ने Sunil Pal की उड़ाई खिल्ली, रणवीर पर भी कसा तंज
कई क्रिएटर्स पर दर्ज हुई थी एफआईआर
समय ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक रिकॉर्ड किए गए एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने एक अनुचित मजाक किया। इस क्लिप को ऑनलाइन भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके चलते कई राज्यों में यूट्यूबर और अन्य क्रिएटर्स के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं।
-1775642009151.jpg)
विवाद से पहले के अपने जीवन को याद करते हुए, समय रैना ने कहा कि उनके लिए सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन बाद में सब खराब हो गया।
समय ने कहा, 'कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मुझे वह वीडियो एडिट कर देना चाहिए था। जनवरी 2025 तक मेरा जीवन बहुत शानदार चल रहा था। मेरे हर यूट्यूब वीडियो पर 5 से 6 करोड़ व्यूज थे। हर रील, हर पॉडकास्ट में मेरी चर्चा थी। मैं सभी के थंबनेल में था।'
कॉमेडियन मुझसे जलते थे - समय
यूट्यूबर ने आगे कहा कि हर सेलिब्रिटी मुझसे मिलना चाहता था। बाकी सभी कॉमेडियन मुझसे जलते थे। वे मेरे जैसा कंटेंट बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। बहुत मजा आ रहा था। मैं खुद को बादशाह समझता था।”
उस समय उन्होंने अमेरिका में अपने सबसे बड़े स्टैंड-अप टूर की घोषणा भी की थी, जिसके 50,000 से अधिक टिकट बिक चुके थे। हालांकि, विवाद ने जल्द ही उस पल को फीका कर दिया। समय ने बताया कि अपनी एक परफॉर्मेंस से पहले उन्हें बैकस्टेज पर एंग्जाइटी अटैक भी आया लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने फिर भी स्टेज पर जाने का फैसला किया।
खबरें और भी
समय को मिली धमकियां
समय ने यह भी खुलासा किया कि इस स्थिति का उन्हें भारी नुकसान हो सकता था। अगर टूर के दौरान कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें तलब किया जाता, तो उन्हें शो रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था। समय को इसके बाद कई अपमानजनक मैसेज और धमकियां भी मिलीं।