अरुण गोविल नहीं थे Ramayana के लिए पहली पसंद, ये एक्टर निभाने वाला था 'राजा दशरथ' का रोल
नितेश तिवारी की रामायण में अरुण गोविल से पहले ये एक्टर राजा दशरथ का रोल प्ले करने वाला था। ...और पढ़ें

ये एक्टर बनने वाला था राजा दशरथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
चर्चा में नितेश तिवारी की रामायण
अरुण गोविल बने राजा दशरथ
ये एक्टर निभा रहा है अहम किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) को देखा जा रहा है। इस फिल्म की कास्ट और कैरेक्टर को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। खासतौर पर रामायण में राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल अपने किरदार को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल से पहले एक्टर अंजिक्य देव रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले थे और उन्होंने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
अंजिक्य बने वाले थे राजा दशरथ
हाल ही में रामायण का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसमें राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल का दमदार अंदाज देखने को मिला है। लेकिन मिड डे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर अंजिक्य देव ने इस बात का खुलासा किया है कि अरुण से पहले वह रामायण में राजा दशरथ बनने वाले थे और इसके लिए मेकर्स ने उनका ऑडिशन भी लिया था। अंजिक्य ने बताया है-

मैंने रामायण फिल्म के लिए पहले ऑडिशन दिया था। लेकिन इत्तेफाक से जब मैंने ऑडिशन दिया, तो वह दशरथ के रोल के लिए था और यह बात लगभग तीन साल पहले की है। लेकिन जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ीं, अरुण जी (अरुण गोविल) आ गए, जो सबसे अच्छी बात थी। वह एकदम सही दशरथ थे
रामायण फिल्म का हिस्सा हैं अंजिक्य देव
अपनी इस इंटरव्यू के दौरान अंजिक्य देव ने इस बात का भी जानकारी भी दी है कि बेशक वह निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण में राजा दशरथ नहीं बन पाए, लेकिन वह इस माइथोलॉजिकल फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा है-
खबरें और भी

बेशक मैं राजा दशरथ नहीं बन सका, लेकिन बाद में मेकर्स ने मुझे विश्वामित्र का रोल ऑफर किया, जिसके लिए मैंने तुरंत हां कर दी, क्योंकि मैं रामायण में उस रोल की अहमियत जानता हूं।
इन मूवीज में नजर आ चुकें अंजिक्य
बात की जाए अंजिक्य देव के एक्टिंग करियर के बारे में तो वह मूल रूप से मराठी फिल्म अभिनेता हैं। लेकिन वह कई हिंदी मूवीज का हिस्सा भी रहे हैं, जिनमें से कुछ फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
120 बहादुर
संसार
छोटा सा घर
गैर
इंद्रजीत
पांडव
तान्हाजी
मालूम हो कि अब आपको अंजिक्य देव दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली रामायण पार्ट-1 में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 39 साल पहले आई 'रामायण' से कितनी अलग है 4000 करोड़ की Ramayana, कहानी से लेकर किरदार तक; वो सबकुछ जो TV पर नहीं दिखा!