Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ajit Pawar Died: अजित पवार ने निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 01:23 PM (IST)

    Ajit Pawar Passed Away: महाराष्ट्र के कद्दावर राजनेता और डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। इस बीच हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्म ...और पढ़ें

    अजित पवार के निधन पर सेलेब्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अजित पवार के निधन पर सेलेब्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का हुआ निधन

    2. प्लेन क्रैश हादसे में गई कद्दावर राजनेता की जान

    3. फिल्मी सितारों ने उनके निधन पर जताया शोक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार की सुबह एक बेहद बुरी खबर सामने लेकर आया। महाराष्ट्र के 6 बार उपमुख्यमंत्री रहने वाले राजनेता अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती प्लेन क्रैश हादसे में इस कद्दावर नेता की जान चली गई। भारतीय राजनीति के लिए ये बहुत झटका है और हर कोई अजित पवार की मौत पर शोक जता रहा है। 

    इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी गमगीन नजर आए हैं। सुपरस्टार अजय देवगन से लेकर कंगना रनौत तक तमाम फिल्मी सितारों ने अजित पवार की देहांत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    अजित पवार के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड

    महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार की मौत पर शोक जताते हुए सिंघम फिल्म स्टार अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है और उसमें लिखा है- माननीय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

    यह भी पढ़ें- बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

    अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी ट्वीट कर अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है। पवन ने लिखा है-

    आज एक दुखद विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और NDA गठबंधन के नेता, अजित दादा पवार जी के निधन की दुखद खबर से गहरा सदमा लगा है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी अजित पवार की मौत पर अपनी दुखद प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

    कंगना रनौत हैं हैरान 

    अजित पवार के निधन को लेकर हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है- हे भगवान। यह बहुत बुरा हुआ। मुझे बहुत अफसोस है। कहने के लिए शब्द नहीं हैं। इस तरह से सिनेमा जगत में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के आकस्मिक निधन से मातम पसर गया है। बता दें कि बारामती प्लेन क्रैश हादसे में अजित पवार के अलावा दो पायलट, एक फीमेल क्रू मेंबर और 5 अन्य लोगों ने भी अपनी जान गंवाई है। 

    यह भी पढ़ें- Baramati Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक, घटनास्थल पर एक्सपर्ट्स की टीम