Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajmer 92 Teaser: संभ्रांत परिवार की 250 लड़कियों से हुए दुष्कर्म की कहानी बयां करेगी 'अजमेर 92', टीजर हुआ जारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 06:47 PM (IST)

    Ajmer 92 Teaser Video अजमेर 92 फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। यह कहानी राजस्थान के अजमेर कांड की है। जहां 250 से अधिक हिंदू लड़कियों का दुष्कर्म कि ...और पढ़ें

    Ajmer 92 Teaser Video, Ajmer 92 news
    Ajmer 92 Teaser Video, Ajmer 92 news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ajmer 92 Teaser: अजमेर में सन 1992 में ढाई सौ से अधिक संभ्रांत परिवार की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी। अब इस सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का नाम और पोस्टर जारी होने से ही इसे लेकर फैंस के बीच काफी अधिक उत्सुकता थी। 

    अजमेर 92 की क्या कहानी है?

    अजमेर 92 के निर्माताओं ने फिल्म का अब टीजर भी जारी कर दिया है। इस फिल्म कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। सन 1987 से लेकर 1992 के बीच अजमेर में 250 से अधिक संभ्रांत परिवार के लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात घटी थी। इनमें से अधिकतम स्कूल और कॉलेज की लड़कियां थी। फिल्म के टीजर में भी इसे देखा जा सकता है कि कई पावरफुल लोग लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उनमें से कई ने आत्महत्या भी कर ली थी।

    अजमेर 92 फिल्म में किसकी अहम भूमिका है?

    फिल्म में मनोज जोशी, करण वर्मा, राजेश शर्मा, जरीना वहाब और शालिनी कपूर की अहम भूमिका है। इसे सोशल मीडिया पर सभी जगह अपलोड किया गया है, जहां इसे कम समय में ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने लिखा है, "यह तो कई भयानक सत्य को उजागर करने वाली है।" एक ने लिखा है, "ऐसी फिल्मों का प्रमोशन करना चाहिए।' कई कमेंट फिल्म के पक्ष में है और इस भयावह हादसे की बात कर रहे हैं। एक ने लिखा है,

    "इतना भयानक कांड हो गया इस देश में लेकिन किसी ने बात नहीं की, शायद अब बात हो।"

    इस फिल्म का लेखन सूरजपाल पाठक, पुष्पेंद्र सिंह और ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया है।

    अजमेर 1992 पर कई इस्लामिक संगठनों ने प्रतिबंध लगाने की मांग क्यों की है?

    फिल्म की रिलीज की घोषणा से ही लोग इसे बैन करने को लेकर कुछ लोग आवाज उठा रहे हैं। कई इस्लामिक संगठनों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हाल ही में, राजस्थान हाईकोर्ट ने भी इसकी सिनेमाघरों और ओटीटी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके पहले, अजमेर 1992 फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी