यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshara Haasan Pics: बला की खूबसूरत हैं कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा, इंटरनेट का पारा बढ़ाती हैं ये तस्वीरें
Kamal Haasan Daughter Pics साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन की दो बेटियां हैं जिनके नाम श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। इस लेख में हम अक्षरा के ब ...और पढ़ें

HighLights
- बेहद खूबसूरत हैं अक्षरा हासन
- कमल हासन की छोटी बेटी की ये तस्वीरें हैं कमाल
- एक्टिंग में हाथ अजमा चुकी हैं अक्षरा हासन
नई दिल्ली जेएनएन: Kamal Haasan Daughter Akshara Haasan Pics: साउथ सिनेमा के फेमस स्टार किड्स की तरफ रुख किया जाए तो उसम मामले में कमल हासन की दोनों बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन के नाम सामने आते हैं। अपने पिता की तरह इन दोनों ने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत अजमाई,
लेकिन बड़ी बहन की तुलना में अक्षरा को उतनी लाइमलाइट नहीं मिली। हालांकि अपनी खूबसूरती के दम पर अक्षरा हासन किसी को भी दीवाना बना सकती हैं। ऐसे में हम आपके लिए अक्षरा की एक से बढ़कर एक तस्वीर लेकर आए हैं।
बेहद खूबसूरत हैं अक्षरा हासन
साउथ सिनेमा के दिग्गज कालाकारों में कमल हासन का नाम हमेशा शुमार रहता है। उनकी छोटी बेटी अक्षरा हासन बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने ग्लैमरस का जलवा बिखरेती रहती हैं। अक्षरा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आप उनकी एक से एक शानदार फोटो को आसानी से देख सकते हैं।

इन तस्वीरों में अक्षरा हासन की बेबाक खूबसूरती को देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। इन फोटो के जरिए ये कहा जा सकता है कि हॉटनेस के मामले में अक्षरा का कोई मुकाबला नहीं है। इतना ही नहीं अपनी झील जैसे आंखों के जरिए अक्षरा फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम करती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी पसंद आती है, जिसके चलते उन्हें अक्षरा की लेटेस्ट तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
खबरें और भी
इन फिल्मों में नजर आई हैं अक्षरा हासन
बतौर एक्ट्रेस अक्षरा हासन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म 'शमिताभ' के जरिए की। इस मूवी में अक्षरा ने साउथ सुपरस्टार धनुष और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। शमिताभ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही,
लेकिन फिल्म में अक्षरा पांडे के किरदार में अपनी कमाल की एक्टिंग से उन्होंने हर किसी की दिल जीता। इसके बाद अक्षरा हासन 'विवेगम, लाली की शादी में लड्डू दीवाना और तमिल वेब सीरीज फिंगरटिप' में नजर आ चुकी हैं।