Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshara Singh: भोलेबाबा की भक्ति में चूर अक्षरा सिंह ने गिराया 'अक्षरा बम', गाने ने रिलीज होते ही मचाया बवाल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 03:02 PM (IST)

    भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अक्षरा न सिर्फ दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए ...और पढ़ें

    File Photo of Akshara Singh. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Akshara Singh. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह के गाने और अंदाज फैंस के बीच जबरदस्त हिट है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अच्छी लाइमलाइट बटोरती हैं। एक्ट्रेस की फिल्में हों या कोई नया रिलीज गाना, फैंस उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस को देखना पसंद करते हैं। इस बार भी वह ऐसा ही एक गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम 'अक्षरा बम' है।  

    अक्षरा सिंह का शिवभक्ति स्पेशल सॉन्ग

    भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने सावन के महीने में अपना नया गाना 'अक्षरा बम' रिलीज किया है, जिसने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा हरे रंग के लिबास में भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत नजर आ रही हैं।

    'अक्षरा बम' गाने में अक्षरा सिंह भक्तिन बन सावन में भगवान भोलेनाथ का पूजन करती नजर आ रही हैं, जो उनके फैंस और शिवभक्त श्रद्धालुओं को भी खूब भा रहा है। इस गाने की शुरुआत मे अक्षरा बोले बाबा को फूल चढ़ती और जल ढारती हैं। इसके बाद अपनी सखियों से कहती हैं कि बाबा के मंदिर बा डियरा बार आईनी हैं... डियरा बार आईनी हैं... हमता चढ़ते सावन जाके जल बा ढार आईनी हैं...।

    सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज

    अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु हो जाता है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। अक्षरा ने कहा कि 'अक्षरा बम' एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है और प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि 'अक्षरा बम' के गीतकार मनोज मतलबी है, जिनके साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री काफी जांचती है। अक्षरा सिंह के गीतों को मनोज मतलबी बनातें हैं।