यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshara Singh: शिवभक्ति में लीन नजर आईं अक्षरा सिंह, इस वीडियो में दिखाया महादेव के लिए अपना प्यार
Akshara Singh अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज बन कर नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपने दर्शकों के लिए कई तरह के हिट गाने डिलीवर किए हैं। एक्ट्रेस का सा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन अक्षरा सिंह की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है। उनकी एक्टिंग हो डांस, उन्होंने हमेशा अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। सावन के महीने में भी भोलेनाथ को समर्पित उनके कई गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें उनकी परफॉर्मेंस देखने लायक बन रही थी। इसी कड़ी में उनका एक और सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'हमार जान महादेव' है। इस गाने के प्रति अक्षरा सिंह को महादेव के लिए अपना प्रेम दिखाने का मौका मिला है।
शिवभक्ति में लीन नजर आईं अक्षरा सिंह
भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का जलवा सावन में सर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षरा एक के बाद एक सावन गीत लेकर आ रही हैं, जिसकी धुन पर उनके फैंस झूमने को मजबूर हैं। सोमवार को रिलीज हुए 'हमार जान महादेव' को भी पसंद किया जा रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बना रहा है।
इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा
''सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूं। भोले बाबा की पूजा – अर्चना तो मैं करती ही हूं, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं।''
'हमारे गाने को जरूर प्यार दें'
अक्षरा ने कहा कि मेरा यह गाना ‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ – साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी।
बता दें कि ‘हमार जान महादेव’ के गीत को मनोज मतलबी ने बनाया है। मनोज अक्षरा के लिए इससे पहले भी एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। उनकी तरकश से यह खूबसूरत गाना भी निकला है। जहां अक्षरा की जुगलबंदी ने इस गाने को और भी बेहतरीन बना दिया है।