Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshara Singh: चुलबुली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आया गुस्सा, भड़कीले अंदाज में किसका करेंगी सर्वनाश?

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 06:43 PM (IST)

    Akshara Singh भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज बनकर नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की दमदार परफॉर् ...और पढ़ें

    File Photo of Akshara Singh from Film Akshara Poster
    File Photo of Akshara Singh from Film Akshara Poster

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी अदाकारी से हमेशा लोगों का दिल जीता है। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में कई तरह की परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। चुलबुल, नटखट हर तरह की परफॉर्मेंस से अक्षरा सिंह ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी के टैलेंट का परियच दिया है। लेकिन अब अक्षरा काफी गुस्से में आ गई हैं। उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। गुस्सा भी इतना कि हसुआ उठाने की नौबत आ गई। क्या है इस तस्वीर का सच, चलिये जानते हैं।

    गुस्से में दिखीं अक्षरा

    दरअसल, अक्षरा सिंह की इसी नाम से एक फिल्म आ रही है, जिसमें उनका लुक कुछ ऐसा ही होने वाला है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा सिंह का लुक देखते बन रहा है। अक्षरा सिंह की यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगी। फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है। निर्माता रत्नाकर कुमार पहले ही बता चुके हैं कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नारी शक्ति की मिसाल हैं और फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसलिए फिल्म के नाम के रूप में 'अक्षरा' से बेहतर कोई टाइटल हो नहीं सकता था।

    मेरे नाम से फिल्म बनना सम्मान की बात- अक्षरा सिंह

    वहीं, अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया। अक्षरा ने कहा,

    ''इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सब लोगों की शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूं। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करूंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है।''

    फिल्म की स्टार कास्ट

    फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं।

    खबरें और भी