एलियन मूवी के लिए Akshay Kumar ने कसी कमर, शूटिंग को लेकर आ गया जरूरी अपडेट?
अभिनेता अक्षय कुमार की अपमकिंग फिल्म एलियन थ्रिलर समुक होगी, जिसकी शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आ रहा है।
-1786509513415_m.webp)
अक्षय कुमार की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चर्चा में अक्षय की एलियन फिल्म
विदेश में होगी फिल्म की शूटिंग
इस निर्माता संग वापसी करेंगे अक्की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। जिसकी बड़ी वजह उनकी अपकमिंग फिल्में रहती हैं। लंबे समय से अक्की एक एलियन थ्रिलर मूवी समुक (Samuk) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की इस आने वाली फिल्म के लिए मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी शूटिंग का भी आगाज किया जा चुका है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-
जल्द शुरू होगी समुक की शूटिंग
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अलग-अलग जॉनर और चुनौतीपूर्ण किरदारों के साथ प्रयोग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वह फिल्म ‘हैवान’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब अक्षय अपनी आगामी एलियन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग 23 अगस्त से लंदन में शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें- 26 साल पहले आई थी वो फिल्म, जिसके 7 गाने हुए थे हिट, Kumar Sanu और अल्का याग्निक ने छेड़े थे सुर

खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग का लगभग 90 फीसदी हिस्सा लंदन में शूट किया जाएगा, जबकि बाकी शूटिंग मुंबई में होगी। फिल्म की टीम शूटिंग को लगातार चलने वाले शेड्यूल में पूरा करने की योजना बना रही है। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह है। अक्षय और विपुल इससे पहले ‘आंखें’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘एक्शन रिप्ले’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

इस नई फिल्म के जरिए अक्षय एक ऐसे एलियन थ्रिलर जानर में नजर आएंगे, जो भारतीय सिनेमा में कम देखने को मिला है। कनिष्क वर्मा ‘समुक’ का निर्देशन कर रहे हैं। प्रोजेक्ट में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया। इनमें क्रिएचर इफेक्ट्स स्पेशलिस्ट एलेक गिलिस व एक्शन स्पेशलिस्ट ल्यूक टंबर शामिल हैं।
अक्षय कुमार की अन्य फिल्में
सिर्फ एलियन थ्रिलर समुक ही नहीं बल्कि आने वाले समय में अक्षय कुमार अन्य कई मूवीज में नजर आएंगे। जिनमें फिलहाल आर डी बर्मन की बायोपिक को लेकर भी उनका नाम चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा गोलमाल 5 की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है। इससे पहले 11 सितंबर को अक्षय की फिल्म हैवान को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।
