Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्म पर मचा था बवाल, खर्च भी वसूल नहीं पाई थी कॉमेडी मूवी; पड़ोसी देश में हुई थी बैन
17 साल पहले आई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म पर इतना बवाल मचा था कि यह फ्लॉप होने के साथ-साथ पड़ोसी देश में बैन हो गई थी। ...और पढ़ें

फ्लॉप हो गई थी अक्षय कुमार की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने यूं तो सिनेमा को कई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। 17 साल पहले आई अक्षय की एक फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ था।
अक्षय कुमार की यह फिल्म जब सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब आलोचना मिली। फिल्म को पड़ोसी देश में बैन भी करना पड़ा। किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो जाएगा।
चीन में हुई थी फिल्म की शूटिंग
बात साल 2008 की है, जब अक्षय कुमार की इस एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग चीन में शुरू हुई। एक साल में फिल्म बनकर तैयार हुई और यह मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म बन गई। भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म के चर्चे थे। हो भी क्यों ना, इंटरनेशनल स्टार्स जो अहम भूमिकाएं निभा रहे थे।
हॉलीवुड स्टूडियो का मिला था साथ
फिल्म को बड़े हॉलीवुड स्टूडियो वॉर्नर ब्रोस ने को-प्रोड्यूस किया और हॉलीवुड में इसका डिस्ट्रीब्यूशन भी किया। यह फिल्म कोई और नहीं, बल्कि 2009 में रिलीज हुई 'चांदनी चौक टू चाइना' (Chandni Chowk to China) है। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। फिल्म में अक्षय के अलावा, दीपिका पादुकोण, रणवीर शौरी, मिथुन चक्रवर्ती, रोगर युआन, गोर्डन लियु जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 4 साल पुरानी महाफ्लॉप फिल्म के लिए Akshay Kumar ने मांगी माफी, कहा- 'अगर आपको पसंद नहीं आया तो...'
'चांदनी चौक टू चाइना' हिट या फ्लॉप?
इस फिल्म को 65 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मात्र 54 करोड़ के करीब कारोबार किया था। क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले और इसकी वजह कहानी थी।
क्यों नेपाल में बैन हुई थी 'चांदनी चौक टू चाइना'?
सिर्फ नेगेटिव रिव्यू ही नहीं, फिल्म पर खूब बवाल भी हुआ। जब 'चांदनी चौक टू चाइना' रिलीज हुई, तब पड़ोसी देश में इसे बैन कर दिया गया था। दरअसल, फिल्म में बुद्ध के जन्म स्थान (लुंबिनी, नेपाल) को भारत बताया गया था। इसकी वजह से नेपाल में कई दिनों तक प्रोटेस्ट हुआ। इस सीन को हटाए जाने के बावजूद नेपाल में फिल्म को बैन कर दिया गया था।