100 करोड़ कमाने के बाद Akshay Kumar की नई तैयारी, विद्या बालन संग जमेगी जोड़ी; शूटिंग के लिए रवाना
Bhooth Bangla की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वह 19 साल बाद विद्या बालन के साथ काम करने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

विद्या बालन और अक्षय कुमार की नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। हॉरर-कॉमेडी की सफलता के बाद अब अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं।
'भूत बंगला' के बाद अक्षय कुमार, विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए विद्या बालन के साथ अपनी जोड़ी को लकी बताया है। दोनों ने पहले तीन फिल्मों में काम किया था और अब दोनों चौथी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार-विद्या बालन की नई फिल्म
अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने विद्या बालन के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों फ्लाइट की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "अगला स्टॉप: भगवान का अपना देश, जादुई केरल। अनीस बज्मी की अगली फिल्म, हमेशा की तरह शानदार विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह गुड लक चार्म आगे भी बना रहेगा।"
View this post on Instagram
अक्षय कुमार और विद्या बालन की आगामी फिल्म के ऐलान के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि विद्या और अक्षय ने साथ में तीन सुपरहिट फिल्मों 'भूल भुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल' में काम किया है।
यह भी पढ़ें- 4 साल पुरानी महाफ्लॉप फिल्म के लिए Akshay Kumar ने मांगी माफी, कहा- 'अगर आपको पसंद नहीं आया तो...'
खबरें और भी
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का कलेक्शन
अक्षय कुमार इन दिनों 'भूत बंगला' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। प्रियदर्शन निर्देशित हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में कमाई 135 करोड़ रुपये के पार है। फिल्म की रिलीज के मात्र एक हफ्ते बाद ही अक्षय ने अब अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।