'बतौर एक्ट्रेस पसंद नहीं करते,' Raja Shivaji में कास्टिंग को लेकर विद्या बालन ने खोला राज
अभिनेता रितेश देशमुख की अपकमिंग मराठी फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी में विद्या बालन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विद्या बालन की अगली फिल्म राजा शिवाजी
कास्टिंग को लेकर विद्या ने खोला राज
फिल्म में निभा रही हैं ये अहम किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा क सुपरस्टार रितेश देशमुख का नाम इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मराठी सिनेमा की पेशकश में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं, जिनमें अभिनेत्री विद्या बालन का नाम भी शामिल है।
लेकिन राजा शिवाजी में विद्या की कास्टिंग का किस्सा बेहद दिलचस्प है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया है। आइए जानते हैं कि वह रितेश की इस फिल्म का हिस्सा कैसे बनीं।
कैसे राजा शिवाजी में हुई विद्या बालन की एंट्री
मंगलवार को मुंबई में रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। जिसमें फिल्म की कास्ट और मेकर्स शामिल रहे। इस दौरान विद्या बालन भी मौजूद रहीं, जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए राजा शिवाजी में अपनी कास्टिंग को लेकर राज खोला। एक्ट्रेस ने कहा-
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar और विद्या बालन एक साथ मनाएंगे 'होली', हे बेबी और भूल भुलैया के बाद स्क्रीन पर साथ मचाएंगे धमाल?

मैंने जैसे ही सुना कि रितेश देशमुख एक फिल्म बना रहे हैं, जो महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ये सुनकर मैं एक्साइटेड हो गई थी। लेकिन मेरा पास फिल्म का ऑफर नहीं आया था। संजू और अभिषेक इसका हिस्सा बन चुके थे। रितेश मेरे पास अभी तक नहीं आए। मुझे लगा कि शायद रितेश बतौर एक्ट्रेस मुझे पसंद नहीं करते हैं। लेकिन बाद में वह आए और इस तरह से मुझे ये फिल्म। मैं लंबे समय से मुंबई में रही हूं और इस आधार पर मराठी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।

इस तरह से तरह से विद्या बालन ने राजा शिवाजी में अपनी कास्टिंग को लेकर किस्सा सुनाया। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बड़ी बेगम का अहम किरदार निभाती हुईं नजर आएंंगी, जो मुगल शासक आदिल शाह की पत्नी थीं। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री का दमदार कैरेक्टर नजर आया है।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी राजा शिवाजी
बतौर निर्देशक और एक्टर रितेश देशमुख राजा शिवाजी लेकर आ रहे हैं। उनकी इस मराठी मूवी को 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की फुल कास्ट की तरफ गौर किया जाए तो उसमें रितेश देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर और फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।