'तानाजी का नमन, राजे...'Ajay Devgn ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया खास सलाम, इस दिन रिलीज होगी रितेश देशमुख की फिल्म
रितेश देशमुख Raja Shivaji के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। अब अजय देवगन ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। ...और पढ़ें
-1776593283151_m.webp)
अजय देवगन ने राजा शिवाजी को किया सलाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस फिल्म का निर्देशन, मुख्य भूमिका, लेखन और निर्माण रितेश विलासराव देशमुख (Reteish Deshmukh) ने किया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत को दर्शाती है।
अजय देवगन ने 'राजा शिवाजी' को किया खास अंदाज में सलाम
अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अब ‘राजा शिवाजी’ और रितेश देशमुख को अपनी शुभकामनाएं देकर इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ (Tanhaji: The Unsung Warior) (2020) में मुख्य भूमिका निभा चुके अजय देवगन ने इस फिल्म को खास अंदाज में सलामी दी, जैसे वे ‘तानाजी’ के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति निष्ठा व्यक्त कर रहे हों। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘राजा शिवाजी’ के हिंदी एंथम ‘छत्रपति’ को साझा करते हुए लिखा, 'तान्ह्या चा नमन, राजे! यह शानदार लग रहा है! राजा शिवाजी के लिए बहुत शुभकामनाएं, रितेश देशमुख,जय शिवराय'।
यह भी पढ़ें- साल 2026 में बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े क्लैश...Salman khan से टकाराएंगे कार्तिक, तय होगा इन 11 फिल्मों का नसीब
इस दिन आएगा ट्रेलर
इसी बीच, इस ऐतिहासिक फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 20 अप्रैल को भव्य तरीके से रिलीज होने वाला है, जो भारत के सबसे सम्मानित ऐतिहासिक नेताओं और ‘हिंदवी स्वराज्य’ के संस्थापक की झलक पेश करेगा।
View this post on Instagram
राजा शिवाजी के बारे में
यह फिल्म हिंदी और मराठी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों को एक साथ लेकर आ रही है, जिनमें संजय दत्त (Sanjay Dutt), अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते (Amol Gupte), जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख शामिल हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘राजा शिवाजी’, मुंबई फिल्म कंपनी की एक प्रस्तुति है, जिसका निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनेलिया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के गौरवशाली इतिहास को भव्यता, भावनाओं और शानदार दृश्यावली के साथ प्रस्तुत करेगी।