Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2026 में बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े क्लैश...Salman khan से टकाराएंगे कार्तिक, तय होगा इन 11 फिल्मों का नसीब

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

    साल 2026 में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का मुकाबला जुनैद खान की 'एक दिन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में साल 2026 का कलैंडर ब्लॉक हो चुका है। एक तरफ जहां बॉर्डर 2 (Border 2), ओ रोमियो और मर्दानी 3 जैसी फिल्में पहले ही धमाल मचा रही हैं। वहीं अभी आने वाले दिनों में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इसी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ जबरदस्त फिल्मों की टक्कर होने वाली है। मेकर्स को इससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। आइए एक नजर डालते हैं -

    राजा शिवाजी और एक दिन

    रितेश देशमुख की छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महत्वाकांक्षी फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) 1 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। रितेश इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 62 करोड़ और खेल खत्म... गुरुवार को 'धुरंधर' ने भरी उड़ान, यह सपना होगा पूरा?

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

    यह फिल्म जुनैद खान की 'एक दिन' (Ek Din) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

    चांद मेरा दिल, तेरा यार हूं मैं और बंदर 

    22 मई को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है। लक्ष्य और अनन्य पांडे स्टारर फिल्म का क्लैश अनुराग कश्यप की बंदर (Bandar) से होने वाला है जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहले ही खूब नाम कमा चुकी है।

    इसके अलावा फिल्म निर्माता इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार की पहली फिल्म,'तेरा यार हूं मैं' (Tera Yaar Hun Mai) भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

    मैं वापस आऊंगा और है जवानी तो इश्क होना है

    फिल्ममेकर इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आउंगा' (Mai Wapas Aaunga) 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।

    इसी दिन वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी है जवानी तो इश्क होना है रिलीज होगी। इसका निर्देशन डेविड धवन करेंगे।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial)

    नागजिला और मातृभूमी

    अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस', जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था का नाम हाल ही में बदल दिया गया है। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ऐसे में, इसका क्लैश कार्तिक आर्यन की सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म 'नागजिला' से होगा, जिसने पहले ही अपनी रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी।

    खोसला का घोसला 2 और वन

    2006 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली कल्ट कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, तारा शर्मा सलूजा और परवीन डबास जैसे मूल कलाकार वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें रवि किशन नए कलाकार के रूप में शामिल हुए हैं। यह फिल्म अगस्त के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 28 अगस्त को रिलीज होने वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' से होगा।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से गदगद हुए शाह रुख खान, भरी महफिल में लुटाया Ranveer Singh पर प्यार