Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आशा भोसले के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने टाल दिए कई कार्यक्रम, रितेश देशमुख और अनन्या पांडे की फिल्मों के टाइटल ट्रैक बाद में होंगे रिलीज

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 03:00 AM (IST)

    दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का 'छत्रपति' एंथम, जो 13 ...और पढ़ें

    आशा भोसले के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने टाले कई कार्यक्रम

    आशा भोसले के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने टाले कई कार्यक्रम

    HighLights

    1. आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक।

    2. रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का एंथम टला।

    3. 'चांद मेरा' फिल्म का टाइटल ट्रैक भी स्थगित हुआ।

    एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का एंथम 'छत्रपति', जो 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था, अब स्थगित कर दिया गया है।

    एक्स पर राजा शिवाजी के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने बयान जारी करते हुए कहा कि 'छत्रपति' एंथम की रिलीज टाल दी गई है। बयान में कहा गया कि वह आवाज जिसने दशकों तक हमारे दिलों पर राज किया, रविवार को खामोश हो गई है।

    महान आशा भोंसले के निधन के साथ हम संगीत के एक सुनहरे अध्याय को खोने का शोक मना रहे हैं। सम्मान स्वरूप, हम 'राजा शिवाजी' के एंथम 'छत्रपति' की रिलीज स्थगित कर रहे हैं। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 'छत्रपति' एंथम का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है और इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

    चांद मेरा फिल्म का टाइटल ट्रैक भी बाद में होगा रिलीज

    वहीं सोमवार को ही चांद मेरा फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया जाना था। इस फिल्म में अनन्या पांडेय और लक्ष्य साथ नजर आएंगे। इस गाने की रिलीज भी टाल दी गई है। अब यह गाना 14 अप्रैल को रिलीज होगा। धर्मा प्रोडक्शन ने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी कर यह जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- विरासत-ए-खालसा के उद्घाटन पर जब आनंदपुर साहिब आई थीं आशा भोसले, शबद गायन से समागम को बनाया था यादगार

    खबरें और भी