Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मामा-चाचा को भी नहीं छोड़ा... जब Akshay Kumar संग शादी से पहले ट्विंकल ने खंगाल डाली थी पूरे खानदान की कुंडली

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:50 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खुलासा किया है कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने शादी से पहले खानदान की कुंडली देख ली थी। ...और पढ़ें

    ट्विंकल खन्ना ने खंगाली थी अक्षय कुमार की कुंडली। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ट्विंकल खन्ना ने खंगाली थी अक्षय कुमार की कुंडली। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार कई बार अपने इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि ट्विंकल खन्ना ने शर्त रखी थी कि अगर उनकी मेला फ्लॉप हो जाएगी, तभी वह उनसे शादी करेंगी और ऐसा ही हुआ। जब मेला फ्लॉप हुई, तब फिल्मों को छोड़ ट्विंकल ने अक्षय से शादी कर ली थी।

    अब अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले उनके पूरे खानदान की कुंडली देखी थी। उन्होंने चेक किया कि कहीं किसी को कोई बीमारी वगैरह तो नहीं है। 

    ट्विंकल ने देखी थी परिवार की कुंडली

    व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि सिर्फ कुंडली ही नहीं, ट्विंकल ने पूरे खानदान की मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाल दी थी। एक्टर ने कहा-

    शादी के पहले मेरी वाइफ ने कुंडली देखी थी, लेकिन मेरी नहीं, मेरे खानदान की कुंडली देखी थी। सब चीज की जानकारी पता की थी कि मेरे खानदान, मेरे पिता, मामा, चाचा सबकी कुंडली देखी, यह भी देखा कि कहीं उन्हें कोई बीमारी वगैरह तो नहीं है। आखिरकार, जब उन्हें यकीन हो गया कि सब कुछ ठीक लग रहा है, तो उन्होंने शादी को आगे बढ़ाया।

    ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को 25 साल हो गए हैं। कपल ने इंटीमेट सेरेमनी में साल 2001 को शादी की थी। कपल दो बच्चों आरव भाटिया और नितारा भाटिया के माता-पिता हैं। आरव फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar का 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस, इन फिल्मों में भी आधी उम्र की हीरोइनों संग कर चुके हैं काम

    Twinkle Khanna Akshay kumar

    अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

    इन दिनों अक्षय, प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) में नजर आ रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मारने के करीब है। इसके बाद वह वेलकम टू द जंगल, गोलमाल 5, हैवान, स्त्री 3 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, ट्विंकल अभिनय छोड़ लेखिका बन गई हैं। साथ ही फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं।

    यह भी पढ़ें- क्यों अक्षय की Garam Masala नहीं करना चाहते थे John Abraham? प्रियदर्शन को लौटाने जा रहे थे पूरी फीस

    खबरें और भी