Akshay Kumar का 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस, इन फिल्मों में भी आधी उम्र की हीरोइनों संग कर चुके हैं काम
सिर्फ वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) ही नहीं, भूत बंगला एक्टर अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में छोटी अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। ...और पढ़ें

HighLights
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के एज गैप पर चर्चा
90s के सुपरस्टार्स और छोटी अभिनेत्रियों का रोमांस
अक्षय ने कई फिल्मों में यंग हीरोइनों संग किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में हमेशा से ही हीरो और हीरोइन के बीच एज गैप को लेकर बहस छिड़ी रहती है। सलमान खान का सिकंदर में 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ काम करना हो या फिर अजय देवगन का 22 साल छोटी रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करना हो... 90s के सुपरस्टार्स का यूं छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम हमेशा चर्चा में रहा।
इन दिनों अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के एज गैप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रियदर्शन की हालिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) में अक्षय ने 26 साल छोटी एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया जिस पर बहस छिड़ गई है।
90s के स्टार्स का बॉलीवुड पर दबदबा
90s के सुपरस्टार्स अक्षय कुमार, सलमान खान, शाह रुख खान, अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स आज भी सिनेमा पर राज करते हैं। 50 की उम्र पार करने वाले इन स्टार्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज है। बस डिबेट हमेशा एक बात पर होती है- छोटी अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करना।
26 साल छोटी एक्ट्रेस संग दिखे अक्षय
अक्षय कुमार भी उन्हीं स्टार्स में शुमार हैं जो कम उम्र की अभिनेत्रियों संग काम करके इस डिबेट का हिस्सा बन जाते हैं। 26 साल छोटी वामिका गब्बी से पहले अक्षय कुमार ने कभी अपने से 20 साल या 15 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्यों अक्षय की Garam Masala नहीं करना चाहते थे John Abraham? प्रियदर्शन को लौटाने जा रहे थे पूरी फीस
Akshay and Bhumi in Toilet Movie- X
किन फिल्मों में अक्षय ने छोटी अभिनेत्रियों संग किया काम?
चलिए आपको 58 साल के अक्षय की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें उन्होंने अपने से छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम किया।
- एयरलिफ्ट- निम्रत कौर (14 साल छोटी)
- हाउसफुल 3- जैकलीन फर्नांडिस (18 साल छोटी)
- टॉयलेट एक प्रेम कथा- भूमि पेडनेकर (22 साल छोटी)
- रुस्तम- इलियाना डिक्रूज (19 साल छोटी)
- जॉली एलएलबी 2- हुमा कुरैशी (19 साल छोटी)
- पैडमैन- राधिका आप्टे (18 साल छोटी)
- गोल्ड- मौनी रॉय (18 साल छोटी)
- केसरी- परिणीति चोपड़ा (21 साल छोटी)
- हाउसफुल 4- कृति सेनन (23 साल छोटी)
- गुड न्यूज- करीना कपूर खान (13 साल छोटी)
अक्षय के अलावा बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान, आमिर खान, शाह रुख खान और ऋतिक रोशन भी अपने से छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ ऑन-स्क्रीन काम कर चुके हैं।