Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को Bhooth Bangla की कमाई में तगड़ा उछाल, दुनियाभर में अक्षय की फिल्म लाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:01 AM (GMT+05:30)

    Bhooth Bangla Worldwide Collection: शनिवार को अक्षय कुमार की भूत बंगला का कलेक्शन ढाई गुना बढ़ गया है। दो दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया है ...और पढ़ें

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा कलेक्शन किया है। विदेशों में भी फिल्म पर खूब नोट बरस रहे हैं।

    17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है जो भूल भुलैया, हंगामा, हलचल और भागम भाग जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। उनकी कल्ट फिल्मों की फैन-फॉलोइंग तगड़ी है। ऐसे में लोगों को भूत बंगला का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा था।

    भूत बंगला ने आधा बजट वसूला

    भूत बंगला को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन फिल्म कॉमेडी के मामले में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म ने दो दिन के कलेक्शन में ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। इस फिल्म ने अपने बजट के आधा दो दिन में ही वसूल कर लिया है।

    बॉक्स ऑफिस पर छा गई भूत बंगला

    भूत बंगला की कमाई पेड प्रिव्यू से शुरू हुई थी। 16 अप्रैल को हुए पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिर ओपनिंग डे में फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया है। शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

    खबरें और भी

    Akshay Kumar

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 पर मंडराया 'भूत बंगला' का काला साया, रणवीर की फिल्म के घटे शोज; हिंदी बेल्ट में कमाई सिर्फ इतनी

    विदेशों में बढ़ी भूत बंगला की कमाई

    भूत बंगला की कमाई सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बढ़ी है, बल्कि इसने विदेशों में खूब कमाया है। पहले दिन जहां फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25 करोड़ के आसपास था। वहीं, अब यह नंबर ढाई गुना बढ़ गया है। सैकनिल्क की मानें तो दूसरे दिन यानी शनिवार को भूत बंगला ने ओवरसीज में 9 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि पहले दिन आंकड़ा पांच करोड़ रुपये थे। इस लिहाज से दो दिनों में भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    • इंडियन नेट कलेक्शन- 35 करोड़
    • इंडियन ग्रॉस कलेक्शन- 42 करोड़
    • ओवरसीज कलेक्शन- 18.50 करोड़
    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 60.50 करोड़ रुपये

    कितना है भूत बंगला का बजट?

    रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और एकता कपूर निर्मित भूत बंगला को बनाने में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म ने दो दिनों में ही आधा बजट वसूल लिया है। फिल्म में अक्षय के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, दिवंगत अभिनेता असरानी, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता और तब्बू अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla ने पहले ही दिन हिला दिया Dhurandhar 2 का राजपाट, अक्षय की फिल्म का शॉकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन