61 साल पहले बनी थी फर्स्ट Horror Comedy, 'भूत बंगला' का काला राज उड़ाता है होश; गाने थे सुपरहिट
61 साल पहले भूत बंगला पर एक फिल्म बनी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर-कॉमेडी जॉनर का जमाना है। भूल भुलैया, स्त्री, स्त्री 2, मुंज्या और थामा के बाद इन दिनों बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) छाई हुई है। बीते दिन ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
मगर क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म कब बनी थी? किसने फिल्म बनाई थी और कहानी कैसी थी? इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की पहली हॉरर कॉमेडी (Bollywood First Horror Comedy Movie) के बारे में बताने जा रहे हैं।
करीब 61 पहले बॉलीवुड की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी थी जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ने अपना एक्टिंग एक्टिंग डेब्यू किया था। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की कहानी भी भूत बंगला के इर्द-गिर्द घूमती थी और टाइटल भी यही था।
पंचम दा ने किया था एक्टिंग डेब्यू
हम बात कर रहे हैं 1965 में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bungla) की जिसमें खुद निर्देशक महमूद (Mehmood) ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में तनुजा और नाजिर हुसैन भी मैं अहम भूमिकाओं में थे। महमूद ने इस फिल्म से मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन (RD Burman) उर्फ पंचम दा को एक्टिंग ब्रेक दिया था। पंचम दा ने फिल्म में एक्टिंग के साथ- साथ म्यूजिक का जिम्मा भी संभाला था।
खबरें और भी

भूत बंगला की कहानी खौफनाक
फिल्म की कहानी एक भूत बंगला की है जहां बंगले के मालिक की मौत हो जाती और उसका परिवार भी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता हैं। सालों बाद बंगले के मालिक के रिश्तेदार आते हैं और फिर खौफनाक घटनाएं घटने लगती है। भूत बंगला से पहले कई फिल्में बनीं लेकिन हॉरर के साथ कॉमेडी का चलन महमूद ने ही शुरू किया। फिल्म लोगों को पसंद आई और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
फिल्म के गाने रहे थे सुपरहिट
फिल्म ही नहीं इसके गाने भी काफी पसंद किये गए थे। फिल्म का एक गाना 'आओ ट्विस्ट करें' तो सुपरहिट रहा था। फिल्म में किशोर कुमार, लता मंगेशकर और मन्ना डे जैसे दिग्गजों ने गया था।
यह भी पढ़ें- तीन ऑस्कर्स जीत चुकी Horror Movie का ओटीटी पर धमाका, दिल दहला देगी 2 घंटे 32 मिनट की ये फिल्म
भूत बंगला के गाने-
- ओ मेरे प्यार आजा- लता मंगेशकर
- जागो सोनेवालों सुनो मेरी कहानी- किशोर कुमार
- एक सवाल है- किशोर कुमार
- प्यार करता जा- मन्ना डे
- आओ ट्विस्ट करें- मन्ना डे
बता दें कि फिल्म का निर्देशन, निर्माण और लेखन का काम महमूद ने ही किया था। यह फिल्म आज भी बेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है।