Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन ऑस्कर्स जीत चुकी Horror Movie का ओटीटी पर धमाका, दिल दहला देगी 2 घंटे 32 मिनट की ये फिल्म

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:07 PM (IST)

    इस साल एक हॉरर फिल्म (Horror Film) ने तीन ऑस्कर्स अपने नाम किए थे। फिल्म की कहानी और सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर हॉरर फिल्म का दबदबा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर हॉरर फिल्म का दबदबा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कोई नई हॉरर फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आपको तीन ऑस्कर्स (Oscar Winner Horror Movie) जीत चुकी फिल्म को जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज हुई थी। मगर अब ओटीटी पर मौजूद है।

    फिल्म की कहानी एक बुद्धिमान साइंटिस्ट की होती है जो अपने लालच के चक्कर में दुनिया को मुसीबत में डाल देता है। फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब इसे क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।

    ओटीटी पर छाई ऑस्कर विनिंग फिल्म

    यह फिल्म है 2025 में रिलीज हुई फ्रेंकस्टीन (Frankenstein)। फ्रेंकस्टीन टॉप रेटेड हॉरर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को 7.4 आईएमडीबी रेटिंग मिली है। पहले फिल्म की स्क्रीनिंग वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी और फिर इसे थिएटर्स में रिलीज किया गया लेकिन चुनिंदा थिएटर्स में।

    Frankenstein movie

    कम थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म

    जी हां, फ्रेंकस्टीन सिर्फ यूएस के कुछ थिएटर्स में ही रिलीज हुई थी। बाद में इसे नवंबर के महीने में दुनियाभर में रिलीज किया गया लेकिन ओटीटी पर। यह इस वक्त नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 2 घंटे 32 मिनट की फिल्म की कहानी दमदार है।

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर ने Oscars 2026 में जीते 6 अवॉर्ड्स, OTT पर मस्ट वॉच है 7.7 रेटिंग वाली फिल्म

    फ्रेंकस्टीन फिल्म की कहानी

    एक तेज-तर्रार साइंटिस्ट के चलते दुनिया में एक राक्षस का जन्म होता है। कहानी बेहतरीन साइंटिस्ट विक्टर फ्रेंकस्टीन की है जो मृत शरीर के अंगों से एक प्राणी को जीवित करके प्राकृतिक नियमों का उल्लंघन करता है जिसका नतीजा प्रतिशोध और विनाश की ओर ले जाता है।

    खबरें और भी

    Frankenstein

    फिल्म में आइजैक ने विक्टर फ्रैंकस्टीन, जैकब एलोर्डी ने 'द क्रिएचर' की भूमिका निभाई है, जबकि मिया गोथ और क्रिस्टोफ वॉल्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

    फ्रेंकस्टीन को कितने ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले?

    इसी साल ऑस्कर 2026 (Oscar 2026) में फ्रेंकस्टीन को कुल तीन अवॉर्ड्स मिले थे। इस फिल्म को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 की ऑफ्टर पार्टी में लड़खड़ाया Kim Kardarshian का पैर, झाड़ी में गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस