Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oscars 2026 की ऑफ्टर पार्टी में लड़खड़ाया Kim Kardarshian का पैर, झाड़ी में गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 03:25 PM (IST)

    वैनिटी फेयर ऑस्कर 2026 आफ्टर-पार्टी में किम कार्दशियन 8 इंच की हील्स पहनकर लगभग गिरते-गिरते बचीं। उनका संतुलन बिगड़ा और एक पैर झाड़ी में चला गया। इस घ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रेड कार्पेट पर हमेशा दिखने वाले बड़े-बड़े सितारे भी कभी-कभी ऐसी घटना का शिकार हो जाते हैं जिनके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होता है। वार्डरोब मॉलफंक्शन की स्टोरीज तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन इस बार किम कार्देशियन (Kim Kardashian) के साथ कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

    हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसे वक्त में जिस तरह खुद को संभाला ऐसे में उनकी तारीफ जरूर की जानी चाहिए। रियलिटी स्टार ने हाल ही में वैनिटी फेयर ऑस्कर 2026 की आफ्टर-पार्टी में सबका ध्यान खींचा, न सिर्फ अपने शानदार लुक से बल्कि गिरने से बाल-बाल बचने की घटना की वजह से।

    यह भी पढ़ें- तलाक के बाद Kim Kardashian को मिला नया प्यार, पेरिस में इस शख्स के साथ हुईं स्पॉट

    किम ने पहनी 8 इंच की हील

    किम जब सितारों से सजी पार्टी में पहुंचीं तो सबकी निगाहें उनकी आठ इंच ऊंची प्लेटफॉर्म हील्स पर टिक गईं। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस दौरान वॉक करते समय उनका बैलेंस अचानक से बिगड़ गया और एक पांव झाड़ी में चला गया। इसके बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस की मदद की और उन्होंने खुद को भी संभाल लिया।

    kimkardashian_1773653047_3854003102756722860_18428658

    एक्ट्रेस ने खुद को संभाला

    बाद में उन्होंने खुद भी उस पल का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह किसी का सहारा लेते हुए हंसती नजर आईं। सहारा लेकर हंसने लगीं। उन्होंने कहा, "बेचारी महिला! मैंने उसे पकड़ लिया था।" पैर स्लिप होने के बावजूद किम ने अपना संयम बनाए रखा, बड़ी सहजता से इसे नजरअंदाज किया और एक प्रोफेशनल की तरह वो आगे बढ़ीं।

    खबरें और भी

    kimkardashian_1773653047_3854003126110289300_18428658

    गोल्डन गाउन में कमाल लगीं एक्ट्रेस

    किम के लुक की बात करें तो उनका आफ्टर-पार्टी लुक बेहद आकर्षक था। उन्होंने गुच्ची के फॉल 2026 कलेक्शन से डेम्ना द्वारा डिजाइन किया गया एक शानदार, फिगर-हगिंग गोल्डन गाउन पहना था। इस गाउन में एक स्लीक हाई नेकलाइन, फुल-लेंथ स्लीव्स और एक शिमरिंग फिनिश थी जो उनके फिगर को खूबसूरती से उभार रही थी।

    इस शानदार आउटफिट को आठ इंच की मिरर प्लेटफॉर्म हील्स के साथ पेयर किया गया था, जिससे उनकी हाइट काफी बढ़ गई थी। जाहिर तौर पर, थोड़ा रिस्क भी लिया गया था। उन्होंने आईसी ब्लू कलर के कॉन्टैक्ट लेंस चुने जोकि उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे।

    यह भी पढ़ें- ना कोई फिल्म, ना लीड रोल... ये TV एक्ट्रेस बनीं दुनिया की सबसे अमीर अभिनेत्री; 17,511 करोड़ रुपये है नेटवर्थ