48 साल बाद भी कल्ट बना हुआ Kishore Kumar और लता दीदी का गाना, 7 मिनट का गीत दिल को देता है सुकून
गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने 48 साल पहले हिंदी सिनेमा का एक कल्ट सॉन्ग गाया था। ...और पढ़ें

किशोर कुमार और लता मंगेशकर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
किशोर कुमार और लता मंगेशकर का गाना
1978 में रिलीज हुआ था कल्ट सॉन्ग
आज भी खूब सुना जाता है ये पुराना गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों के सरताज किशोर कुमार और सुरों की कोकिला लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज गायक हुआ करते थे। अपने-अपने गायिकी के करियर में इन दोनों ने कई शानदार नगमों को मधुर आवाज के जरिए अमर किया, जिन्हें श्रोता आज भी सुनना पसंद करते हैं।
इस आधार पर आज हम आपको किशोर दा और लता दीदी के एक यादगार गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 48 साल पहले दोनों ने एक साथ मिलकर गाया था। 7 मिनट लंबा वह गीत आज भी लोगों की जुबान पर आसानी से आ जाता है।
लता मंगेशकर और किशोर कुमार का यादगार गीत
हिंदी सिनेमा के उम्दा गायकों के तौर पर किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी पहचान बनाई थी। दोनों के निधन के बाद भी इनके गानों को आज भी श्रोता खूब सुनते हैं। इस बीच हम आपको लता दीदी और किशोर दा के जिस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे 1978 में आई फिल्म डॉन के लिए इन दोनों ने एक साथ मिलकर गाया था। अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माए गए उस सॉन्ग का नाम- जिसका मुझे था इंतजार... (Jiska Mujhe Tha Intezar) था।
यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने अपने बेटे संग मिलकर गाया था ये गीत, 48 साल से कल्ट बना हुआ है पुराना गाना

48 साल पुराना किशोर कुमार और लता मंगेशकर का ये गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। इस गीत के संगीतकार कल्याण जी और आनंद जी की जोड़ी थी, जबकि गीतकार की जिम्मेदारी अनजान जी ने निभाई थी और इस तरह जाकर डॉन का ये आइकॉनिक सॉन्ग बनकर तैयार हुआ।
खबरें और भी

लता मंगेशकर नहीं लेकिन किशोर कुमार अमिताभ की डॉन के अधिकतर गानों को अपनी आवाज दी थी, जिनमें ये गाने शामिल रहे-
ये है बंबई नगरिया...
खाइके पान बनारस वाला...
अरे दीवानों मुझे पहचानो...
लता मंगेशकर की बहन ने गाया था ये गाना
किशोर कुमार और लता मंगेशकर अलावा डॉन फिल्म का एक गाना आशा भोसले ने भी गाया था। वह गीत ये मेरा दिल यार का दीवाना... था, जिसे आशा ताई ने अपनी मधुर आवाज दी थी।