Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Malamaal Weekly 2 का डायरेक्शन नहीं करेंगे प्रियदर्शन, कल्ट कॉमेडी का निर्देशक बनेगा ये फिल्ममेकर?

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 11:00 AM (IST)

    सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन को लेकर खबर आ रही है कि वह अपनी कल्ट कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली 2 का डायरेक्शन नहीं करेंगे। ...और पढ़ें

    प्रियदर्शन की मालामाल वीकली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    प्रियदर्शन की मालामाल वीकली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. प्रियदर्शन की कल्ट कॉमेडी मालामाल वीकली

    2. मालामाल वीकली का बनेगा पार्ट 2

    3. मूवी के डायरेक्टर नहीं होंगे प्रियदर्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में निर्देशक प्रियदर्शन का नाम अपनी लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच प्रियदर्शन की एक और कल्ट मूवी का सीक्वल चर्चा में आ गया है, जिसका नाम मालामाल वीकली है। 

    खबर है कि प्रियदर्शन अपनी हिट कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली 2 का डायरेक्शन नहीं करेंगे। उनकी जगह कोई और निर्देशक लेगा। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं- 

    कौन होगा मालामाल वीकली 2 का डायरेक्टर 

    हाल ही में खबरें आई थी कि मूल फिल्म मालामाल वीकली प्रदर्शित होने के करीब 20 साल बाद अब इसकी सीक्वल मालामाल वीकली 2 बनाने की तैयारी है। जिसका निर्देशन मैदान तथा बधाई हो फिल्मों के निर्देशक अमित शर्मा करेंगे। उसके बाद अमित शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह इस फिल्म से किसी भी रूप से नहीं जुड़े हुए हैं।अब खबरें हैं मालामाल वीकली 2 का निर्देशक अमित शर्मा नहीं, बल्कि अमित जोशी करेंगे।

    यह भी पढ़ें- 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म का आ रहा सीक्वल, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट; Paresh Rawal ने लगाई मुहर

    malamaal weekly 2

    इससे पहले शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया निर्देशित कर चुके अमित जोशी पर निर्माताओं ने भरोसा दिखाया है। निर्माताओं को उम्मीद है कि वह इस फिल्म को नए तरीके से निर्देशित कर सकते हैं। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में वह कामेडी के प्रति अपनी समझ भी दर्शा चुके हैं।

    malamaal weekly

    अभिनेता परेश रावल पहले ही मालामाल वीकली बनने की खबरों पर मुहर लगा चुके हैं। उनके साथ इस फ्रेंचाइजी में अभिनेता रितेश देशमुख और राजपाल यादव भी वापसी करेंगे। अभी तक इस फिल्म के बार में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि ट्रैप्ड, पंगा और बबली बाउंसर जैसी फिल्में लिख चुके अमित जोशी इस फिल्म को किस दिशा में लेकर जाते हैं।

    खबरें और भी

    प्रियदर्शन की अगली फिल्म

    हेरा फेरी, गरम मसाला और भागमभाग जैसी कई कल्ट कॉमेडी फिल्म बनाने वाले प्रियदर्शन की अगली फिल्म का नाम हैवान है, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। भूत बंगला के बाद उनकी यही अपकमिंग मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि प्रियदर्शन ने करीब 14 सालों बाद अक्षय कुमार संग भूत बंगला के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। 

    यह भी पढ़ें- जिंदगी में एक बार जरूर देखें Paresh Rawal की ये 5 ऑलटाइम फेवरेट कॉमेडी फिल्में, हंसी कंट्रोल करना होगा मुश्किल