Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों अक्षय की Garam Masala नहीं करना चाहते थे John Abraham? प्रियदर्शन को लौटाने जा रहे थे पूरी फीस

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खुलासा किया है कि अभिनेता जॉन अब्राहम उनके साथ फिल्म गरम मसाला (Garam Masala) नहीं करना चाहते थे। ...और पढ़ें

    गरम मसाला नहीं करना चाहते थे जॉन अब्राहम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    गरम मसाला नहीं करना चाहते थे जॉन अब्राहम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में एक नाम गरम मसाला (Garam Masala) का भी है। अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, परेश रावल और राजपाल यादव से सजी फिल्म कॉमेडी और ड्रामे से भरी हुई थी। यह फिल्म आज कल्ट क्लासिक कही जाती है।

    मगर क्या आपको पता है कि पहले अक्षय कुमार की फिल्म गरम मसाला में जॉन अब्राहम काम नहीं करना चाहते थे। जी हां, खुद भूत बंगला (Bhooth Bangla) एक्टर ने रिवील किया है कि जॉन फिल्म छोड़ना चाहते थे। 

    गरम मसाला क्यों नहीं करना चाहते थे जॉन?

    शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने गरम मसाला से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जॉन कॉमेडी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा-

    मुझे याद है कि सेट पर जॉन का पहला या दूसरा दिन था। वह कॉमेडी कर रहा था, वो पूरा पसीना-पसीना हो गया था। उसे इतना पसीना हो गया कि मुझे आकर बोलता है, अक्षय यार, मैं यह फिल्म नहीं कर सकता हूं। वह प्रियदर्शन के पास गया और बोला कि क्या आप मुझे इस फिल्म से हटा सकते हैं? मैं यह फिल्म नहीं करना चाहता हूं। प्रियदर्शन सर ने पूछा, "क्या हुआ?"

    यह भी पढ़ें- शनिवार को Bhooth Bangla की कमाई में तगड़ा उछाल, दुनियाभर में अक्षय की फिल्म लाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

    Garam Masala

    फीस लौटाने जा रहे थे जॉन अब्राहम

    अक्षय कुमार ने बताया कि जॉन अब्राहम प्रियदर्शन को पूरी फीस भी लौटाने जा रहे थे। तब प्रियदर्शन ने उन्हें समझाया कि वह जैसी स्पीड से एक्टिंग करना चाहते हैं, वैसे कर लें। इस बारे में अक्षय ने कहा- 

    तब जॉन ने कहा कि यह बहुत फास्ट है। सब कुछ बहुत फास्ट है। सांस लेने का समय नहीं है और वह वाकई नहीं कर पा रहा था। प्रियन सर उसको अपने कमरे में ले गए और बोला कि कोई बात नहीं, अपने पेस के हिसाब से करो। फिक्र मत करो। वह पूरा पैसा देने को तैयार हो गया था। वह फिल्म छोड़ने जा रहे थे। 

    इन दिनों अक्षय कुमार भूत बंगला (Bhooth Bangla) में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर में 60 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखने के बाद हैरान हुए Akshay Kumar, बोले- 'हर सवाल का जवाब...'

    खबरें और भी