विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

35 साल बाद Akshay Kumar ने बदला अंदाज, हैवान की रिलीज से पहले बर्थडे पर खोला राज

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:04 PM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म हैवान को लेकर एक सरप्राइज दिया है।

अक्षय कुमार की हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अक्षय कुमार की हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सुपरस्टार अक्षय कुमार का बर्थडे आज

  2. हैवान में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार

  3. जन्मदिन पर अक्षय का स्पेशल पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 सितंबर यानी आज बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 59वें बर्थडे के मौके पर अक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 35 साल के एक्टिंग करियर में पहली बार कुछ अलग करने को लेकर खुलासा किया है। 

हैवान (Haiwaan) की रिलीज से पहले अक्षय कुमार का ये पोस्ट अब चर्चा में आ गया है। साथ ही अक्षय ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी अहम जानकारी साझा की है। आइए इस लेख में मामले को विस्तार से जानते हैं-

जन्मदिन पर अक्षय कुमार का स्पेशल पोस्ट

मौजूदा समय में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन में बिजी है और इस मामले में वह कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बर्थडे के मौके पर अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हैवान का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 44 मिनट तक थिएटर्स में चलेगा साइको-गेम, सेंसर बोर्ड से Haiwaan को मिली हरी झंडी

मेरे जन्मदिन पर एक छोटा सा विचार। जो बुरा दिखता है वह हमेशा बुरा नहीं हो सकता और जो अच्छा दिखता है वह हमेशा अच्छा नहीं हो सकता। शायद हैवान ने मुझे यही सिखाया है। इतने सालों में आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद।इस शुक्रवार, मैं आपको अपना वह पक्ष दिखा रहा हूं, जो आपने पहले नहीं देखा है।

haiwan

इस तरह से अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन विशेष के तौर पर हैवान के किरदार को लेकर खुलकर बात की है। मालूम हो कि निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली हैवान एक साइको थ्रिलर है, जिसमें अक्की विलेन के रोल में नजर आएंगे। इस मूवी को 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाना है। 

शुरू हुई हैवान की एडवांस बुकिंग

इसके अलावा अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म हैवान की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई है। ऐसे में जो भी फैंस इस मूवी को देखने के लिए उत्साहित हैं, तो वह टिकटों को ऑनलाइन एडवांस में बुक करते हैं। 

यह भी पढ़ें- YouTube पर छा गया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में हुआ वायरल; प्रीतम ने दिया है संगीत