विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 घंटे 44 मिनट तक थिएटर्स में चलेगा साइको-गेम, सेंसर बोर्ड से Haiwaan को मिली हरी झंडी

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:28 PM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी हैवान को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

हैवान मूवी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हैवान मूवी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सेंसर बोर्ड से पास हुई हैवान

  2. अक्षय और सैफ की अगली फिल्म

  3. इस दिन रिलीज हो रही है मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन की अगली फिल्म हैवान (Haiwaan) की रिलीज में कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार स्टारर इस साइको थ्रिलर फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे हरी झंडी मिल गई है। साथ ही हैवान की रन टाइम डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि हैवान को सीबीएफसी (CBFC) की तरफ से कौन सा सर्टिफिकेट मिला है और थिएटर्स में कितने समय तक ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

हैवान को मिला ये सर्टिफिकेट

किसी भी फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सामने पेश किया जाता है, जिसके बाद बोर्ड के सदस्य की सहमति के बाद इसे एक रिलीज सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो उम्र सीमा के आधार पर तय होता है। फिलहाल अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए 16 प्लस (U/A 16+) सर्टिफिकेट मिला है।

यह भी पढ़ें- Haiwaan से असरानी के आखिरी शॉट का वीडियो शेयर कर भावुक हुए Akshay Kumar, कहा- 'आपके जैसा कोई नहीं...'

haiwaan movie

जिसके तहत 16 से अधिक उम्र के बच्चे भी इसे देखने सिनेमाघरों में जा सकते हैं। इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्शन द्वारा सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी गई है। साथ ही तरण ने ये भी बताया है कि हैवान का रन टाइम 164 मिनट 7 सेंकड यानी 2 घंटे 44 मिनट और 7 सेकेंड होगा।

इस तरह से 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली साइको थ्रिलर हैवान इतने समय तक दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आएगी। मालूम हो कि हैवान का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बड़ी हुई है और वे इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

लंबे समय बाद अक्की और सैफ की वापसी

साल 2008 में आई फिल्म टशन में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का आखिरी बार किसी फिल्म में साथ देखा गया था। अब हैवान के जरिए 18 साल बाद ये दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- YouTube पर छा गया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में हुआ वायरल; प्रीतम ने दिया है संगीत