Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अक्षय कुमार एक फ्लॉप एक्टर...' Welcome to the Jungle के वायरल डायलॉग पर एक्टर ने किया रिएक्ट, दिया ऐसा जवाब

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 02:00 PM (IST)

    अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर में खुद को 'फ्लॉप एक्टर' कहे जाने वाले डायलॉग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म में उन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अक्षय कुमार ने 'फ्लॉप एक्टर' डायलॉग पर दी प्रतिक्रिया

    2. 'वेलकम टू द जंगल' में किरदार को बताया महत्वपूर्ण

    3. दर्शकों से डायलॉग को गंभीरता से न लेने की अपील

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए बॉक्स ऑफस पर समय मुश्किल चल रहा है। लेकिन हाल ही में, बॉक्स ऑफिस पर उनकी गिरती किस्मत का जिक्र सबके सामने किया गया।

    दरअसल वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि उन्होंने फिल्म में खुद पर ही मजाक उड़ाने वाला सीन करने के लिए क्यों हामी भरी? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'वेलकम 3' में अक्षय एक ऐसे एक्टर का रोल कर रहे हैं जो कभी सुपरस्टार था, लेकिन अब फ्लॉप हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle के बाद एक्टिंग से Akshay Kumar का रिटायरमेंट? बॉलीवुड छोड़ने पर 'खिलाड़ी' ने तोड़ी चुप्पी

    किस सीन को लेकर हो रही चर्चा?

    ट्रेलर में एक सीन है जिसमें परेश रावल कहते हैं, "पहले टॉप का हीरो था। अब फ्लॉप का हीरो है।" अगर आप अक्षय के करियर को फॉलो करते हैं, तो आप जानते होंगे कि कोविड के बाद अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, जिनमें 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'सेल्फ़ी' और 'बेल बॉटम' शामिल हैं।

    Akshay (51)

    इवेंट में एक पत्रकार ने उनसे पूछा, "क्या अक्षय कुमार फ्लॉप, हीरो हैं? ये क्यों रखा गया फिल्म में?" इसका जवाब देने के लिए अक्की अपनी सीट से उठ गए और दर्शकों की ओर बढ़े। उन्होंने कहा, "जनाब, अब मैं आपके लिए खड़ा हुआ हूं, आप भी खड़े हो जाएंगे। तो ऐसा है कि फिल्म के अंदर हम किरदार निभाते हैं। ना कि हमें बोला जाता है कि आप पे एक तंज है। तो पिक्चर को हम जब भी देखते हैं। मुझे यकीन है कि आप एक स्मार्ट इंसान हैं, एक फिल्म को किरदार के हिसाब से देखते हैं। तो कृपया, इसके लिए धन्यवाद कि आपको बुरा लगा। लेकिन इसको इतना गंभीरता से ना लें।"

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    वेलकम टू द जंगल की बात करें तो ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और जैकी श्रॉफ हैं।

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle के बाद एक्टिंग से Akshay Kumar का रिटायरमेंट? बॉलीवुड छोड़ने पर 'खिलाड़ी' ने तोड़ी चुप्पी

    खबरें और भी