Welcome to the Jungle के बाद एक्टिंग से Akshay Kumar का रिटायरमेंट? बॉलीवुड छोड़ने पर 'खिलाड़ी' ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्मी वर्ल्ड छोड़ने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। जल्द ही उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज होने वाली है। ...और पढ़ें

रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
रिटायरमेंट के प्लान पर बोले अक्षय कुमार
वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे अक्षय
परिवार संग समय बिताने पर बोले अक्षय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज भी सिनेमा में अपना दमखम रखते हैं। 90 दशक के बाद से ही अभिनेता ने रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
तीन दशक तक फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार क्या अब बड़े पर्दे से किनारा करने की प्लानिंग में हैं या नहीं। अब अभिनेता ने अपने रिटायरमेंट के प्लान पर चुप्पी तोड़ी है।
सुबह-सुबह आता है ये ख्याल
आज अक्षय की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर लॉन्च था, जहां अभिनेता ने अपने रिटायरमेंट के प्लान पर बात की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी काम से दूर होने का ख्याल आता है, तब अभिनेता ने कहा-
ऐसा सुबह 4 बजे होता है, जब मैं उठता हूं लेकिन पांच सेकंड बाद ही मुझे याद आता है कि मुझे शूटिंग के लिए जाना है। फिर मुझे याद आता है कि 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं और मुझे सेट पर जाना है। तो यह सब बस पांच सेकंड के लिए होता है। फिर मैं सोचता हूं कि अगले दिन रिटायर हो जाऊंगा। फिर सुबह 4 बजे उठता हूं और यही सब दोहराया जाता है। इस तरह 36 साल बीत गए हैं।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक, Welcome To the Jungle के सेट से वायरल हुई तस्वीर
रिटायर नहीं होना चाहते अक्षय
रिटायरमेंट के प्लान पर आगे अक्षय कुमार ने कहा, "अगर मैं रिटायर हो गया तो क्या होगा? मुझे घर बैठे ही इलेक्ट्रिशियन का काम मिल जाएगा। मैं डॉग वॉकर बन जाऊंगा। मैं माली बन जाऊंगा। घर के सारे काम मुझे ही करने पड़ेंगे। मुझे लगता है कि काम पर जाना ही बेहतर है। मैं रिटायर नहीं होऊंगा। यही बेहतर रहेगा।"
फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के बारे में अभिनेता ने कहा कि जब वह फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने की सोचते या कोशिश करते हैं तो वे हमेशा पूछते हैं कि वे काम पर कब लौट रहे हैं? उन्होंने यह भी कहा, "सच कहूं तो मुझे लगता है कि 'रिटायर' शब्द ही गलत है। इंसान को रिटायर तब होना चाहिए जब उसकी मौत में बस पांच सेकंड बचे हों। मरते समय वह कहे, 'भाई, मैं रिटायर हो रहा हूं।' यह ज्यादा सही रहेगा। रिटायरमेंट की चिंता मत करो। काम करते रहो। अगर लंबी जिंदगी चाहते हो, तो काम करते रहो।"